फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress candidate Tamradhwaj Sahu made strategy in Dhamtari Congress Bhawan for Lok Sabha Election

Lok Sabha Election: धमतरी पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने बनाई रणनीति, बाहरी होने पर कही ये बात

Tue, 12 Mar 2024 07:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: श्याम जी. Updated Tue, 12 Mar 2024 07:05 PM IST
सार

कांग्रेस ने इस बार छत्तीसगढ के महासमुंद लोकसभा सीट से पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को चुनावी मैदान में उतारा है। मंगलवार को ताम्रध्वज साहू धमतरी कांग्रेस भवन में पहुंचे और आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई।

विज्ञापन
Congress candidate Tamradhwaj Sahu made strategy in Dhamtari Congress Bhawan for Lok Sabha Election
ताम्रध्वज साहू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महासमुंद लोकसभा सीट से कांग्रेस ने इस बार छत्तीसगढ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को चुनावी मैदान में उतारा है। ऐसे में यह सीट हाई प्रोफाइल सीट बन गई है। वहीं, प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पहली बार उनका धमतरी कांग्रेस भवन में आगमन हुआ। जहां कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी और नेताओं के साथ बैठक कर ताम्रध्वज साहू ने आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। इसके साथ ही सभी को एकजुट होकर चुनाव में काम करने के लिए कहा गया। 

विज्ञापन


बता दें कि ताम्रध्वज साहू दुर्ग लोकसभा सीट से आते हैं, ऐसे में वे महासमुंद लोकसभा के लिए बाहरी प्रत्याशी हैं, जिसको भाजपा मुद्दा बना सकती है। वहीं, इस सवाल को मीडिया द्वारा पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता श्यामाचरण शुक्ल, अजीत जोगी और विद्याचरण शुक्ल जैसे नेता चुनाव लड़कर जीत चुके हैं। 
विज्ञापन


जबकि तीनों ही इस लोकसभा के निवासी नहीं थे। उन्होंने कहा कि बाहरी प्रत्याशी वाला कोई मुद्दा ही नहीं है। ताम्रध्वज साहू ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस शासन के पांच साल में हुए विकास और देश में कांग्रेस के 70 सालों में जो काम किया गया है, उस मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाकर वोट मांगेंगे। साथ ही दावा किया कि इस बार देश में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed