{"_id":"5bead88bbdec2253c958783a","slug":"congress-president-rahul-gandhi-addressed-a-public-meeting-at-mahasamund-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के महासमुंद की रैली में राहुल का पीएम पर जवाबी हमला, बोले- गरीबों पर पड़ी नोटबंदी की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के महासमुंद की रैली में राहुल का पीएम पर जवाबी हमला, बोले- गरीबों पर पड़ी नोटबंदी की मार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद।
Updated Tue, 13 Nov 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : Twitter Congress @INCIndia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को नोटंबदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जवाबी हमला बोला। दूसरे चरण के मतदान के लिए छत्तसीगढ़ के महासमुंद में रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि नोटबंदी के फैसले से गरीबों को नुकसान हुआ और फायदा ‘सूट-बूट’ पहनने वाले अमीरों को पहुंचा। एक दिन पहले मोदी ने बिलासपुर की रैली में नोटबंदी को लेकर राहुल और सोनिया गांधी पर निशाना साधा था।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने कहा, पीएम ने कहा था कि नोटबंदी से लोगों के तकियों के अंदर छिपा पैसा बाहर निकला। यह सही है, लेकिन यह नहीं बताया कि यह पैसा किससे छीना गया था। बैंकों में पैसा जमा करने के लिए सभी गरीब लोग कतारों में लगे थे। क्या कोई अरबपति कतार में लगा था, क्या कोई सूट-बूट पहने अमीर कतार में लगा था? भारत के प्रधानमंत्री ने काला धन सफेद करने में अमीरों की मदद की। उन्होंने गरीबों से पैसा लिया और अमीरों को लाभ पहुंचाया।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष ने राफेल सौदे को लेकर भी मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी धनकुबेरों के लिए काम करते हैं। मोदी अनिल अंबानी के साथ फ्रांस गए और एचएएल का कांट्रेक्ट बदलकर उनकी कंपनी को दे दिया। मोदी ने अंबानी की जेब में 30 हजार करोड़ रुपये डाल दिए।
विज्ञापन
लोगों से देश चलता है, एक व्यक्ति से नहीं
बलौदा बाजार में रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि विकास के मुद्दे पर मोदी जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी कहते हैं कि 2014 में उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद ही देश में विकास हुआ है। ऐसे बयान देकर वह आपका अपमान कर रहे हैं। वह नहीं जानते कि देश लोगों से चलता है, एक व्यक्ति से नहीं।