{"_id":"698c7e441ea1121ab309a27b","slug":"constable-arrested-red-handed-while-supplying-heroin-in-raipur-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के जाल में फंसा आरक्षक: रायपुर में हेरोइन सप्लाई करते रंगे हाथों गिरफ्तार, विभाग में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के जाल में फंसा आरक्षक: रायपुर में हेरोइन सप्लाई करते रंगे हाथों गिरफ्तार, विभाग में मचा हड़कंप
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 11 Feb 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
सार
रायपुर में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। टिकरापारा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आमानाका थाना में पदस्थ आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रायपुर में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। टिकरापारा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आमानाका थाना में पदस्थ आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब डेढ़ ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शहर में हेरोइन की सप्लाई कर रहा है। सूचना के आधार पर टिकरापारा थाना पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। निगरानी के दौरान आरक्षक हिमांशु बर्मन को कथित तौर पर एक ग्राहक को हेरोइन देते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी वर्तमान में आमानाका थाना में पदस्थ था। मामले के उजागर होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना को गंभीर मानते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आरोपी कब से इस गतिविधि में संलिप्त था और क्या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी जुड़ा है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, भले ही वह पुलिस विभाग का कर्मचारी ही क्यों न हो। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके संभावित नेटवर्क तथा सप्लाई चेन की पड़ताल की जा रही है।
Trending Videos