सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Two people died in two road accidents in Jagdalpur

दो हादसे-दो मौत: जगदलपुर में अज्ञात वाहन ने बस्तर फाइटर को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम; एक अन्य की भी गई जान

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 11 Feb 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
सार

नारायणपाल के पास डिवाइडर से टकराकर बलवीर मौर्य की मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ आसना में अज्ञात वाहन ने ठोकर मारकर बस्तर फाइटर जवान भरत भारती की मौके पर मौत हो गई। दोनों हादसों में पुलिस जांच में जुट गई है। 

Two people died in two road accidents in Jagdalpur
मृतक फाइटर जवान भरत भारती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मंगलवार की रात शहर और उसके आसपास हुए दो सड़क हादसों में दो युवकों की जान चली गई। इनमें से एक मृतक बस्तर फाइटर का जवान बताया जा रहा है, जो ड्यूटी पर जा रहा था। वहीं, दूसरे हादसे में एक युवक डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। इन घटनाओं ने क्षेत्र में यातायात सुरक्षा पर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

Trending Videos


नारायणपाल के पास डिवाइडर से टकराकर युवक की मौत पहली घटना नारायणपाल के पास हुई, जहां गढ़िया लोहंडीगुड़ा निवासी 22 वर्षीय बलवीर मौर्य अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी मां को छोड़ने बोदरा गया हुआ था। वापसी के दौरान अनियंत्रित होकर वह सड़क के डिवाइडर से जा टकराया। इस भीषण दुर्घटना में बलवीर के सिर में गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल लोहंडीगुड़ा ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए जगदलपुर के मेकाज अस्पताल रेफर किया गया। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसना के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बस्तर फाइटर जवान की मौत दूसरी दुखद घटना आसना के पास घटित हुई। बस्तर फाइटर के आरक्षक के रूप में पदस्थ 25 वर्षीय भरत भारती, निवासी छोटे देवड़ा, अपनी रात्रि ड्यूटी पर मंदिर जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन चालक ने उसे तेज गति से टक्कर मार दी।

इस सीधी टक्कर में भरत की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस घटना के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जवान की मौत की खबर से उसके साथियों में शोक की लहर दौड़ गई है। पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को भी मेकाज अस्पताल बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed