{"_id":"6a377c60623f39c5800423f0","slug":"crowds-gathered-in-ambikapur-on-yoga-day-chief-minister-vishnu-dev-sai-performed-group-yoga-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: अंबिकापुर में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया सामूहिक योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: अंबिकापुर में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया सामूहिक योगाभ्यास
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:27 AM IST
विज्ञापन
सार
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हजारों लोगों के साथ भाग लिया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सामूहिक योगाभ्यास किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हजारों लोगों के साथ भाग लिया। योगाभ्यास के दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने की एक जीवन पद्धति है। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को तनावमुक्त रहने, आत्मविश्वास बढ़ाने और जीवन की कठिन परिस्थितियों का सकारात्मक सोच के साथ सामना करने की शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने प्रदेश के नागरिकों से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, ताकि स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकें।
अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने योग दिवस को उत्सव का रूप दे दिया। मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक राम कुमार टोप्पो सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
योग दिवस के इस आयोजन ने न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया, बल्कि सामूहिक सहभागिता के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा भी दी।