सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dam cracked due to rise in water level in Kanker

डूब सकते कई गांव: बारिश से लगातार बढ़ रहा जलस्तर, कभी भी टूट सकता है बांध; शिकायत के बाद भी नहीं की गई मरम्मत

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 10 Aug 2024 12:31 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर के परलकोट क्षेत्र में स्थित जलाशय के बांध में दरार पड़ चुकी है और जलाशय से बड़ी तेजी से पानी निकल रहा है। अब बांध के टूटने का खतरा मंडरा रहा है, जिसे लेकर ग्रामीण परेशान हैं।
 

Dam cracked due to rise in water level in Kanker
बांध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रशासन और विभाग की लापरवाही के चलते तीन गांव के लोगों की जिंदगी अब खतरे में आ गई है। ग्रामीण अपना जरुरी सामान, अनाज और परिवार को लेकर सुरक्षित स्थान की ओर भाग रहे हैं। परलकोट क्षेत्र के में स्थित जलाशय के बांध में दरार पड़ चुकी है और जलाशय से बड़ी तेजी से पानी निकल रहा है। अब बांध के टूटने का खतरा मंडरा रहा है। 

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस जलाशय में तीन साल पहले से दरार पड़ चुकी थी, जिसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा लगातार सिंचाई विभाग सहित प्रशासन को दी जा रही थी। ग्रामीणों ने जनदर्शन में भी इस खतरे को लेकर आवेदन दिया था, लेकिन हर बार रिपेयरिंग के नाम पर विभाग द्वारा बस लीपापोती ही किया गई। इसका खामियाजा अब ग्रामीणों को उठाना पड़ सकता है। ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण बड़ी संख्या में बांध पर पहुंचने लगे और अपने घरों में रखे अनाज और जरुरी सामानों को ट्रैक्टर में भरकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे। 



विभाग को जानकारी लगते ही सिंचाई विभाग के एसडीओ और इंजीनियर मौके पर पहुंचे। फिलहाल ग्रामीण और विभाग द्वारा दरार को भरने की कोशिश की जा रही है। दरार का आकार धीरे-धीरे बढ़ रहा है, ऐसे में यदि जल्द से जल्द दरार को नहीं भरा गया तो बांध कभी भी टूट सकता है। जिससे कई गांव डूब सकते हैं और किसानों को फसल और जान-माल का बहूत बड़ा नुकसान हो सकता है। यदि समय रहते ग्रामीणों की विभाग सुन लेता और दरार को भरने के लिए उच्च गुणवत्ता के साथ रिपेयरिंग करवाता तो आज कई लोगों की जिंदगी खतरे में न होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed