फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dead body of unknown man found in anicut of Shivnath river

CG: शिवनाथ नदी के एनिकट में मिली अज्ञात पुरुष की लाश, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 07 Dec 2024 08:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 07 Dec 2024 08:30 PM IST
सार

बेमेतरा जिले में  शिवनाथ नदी एनिकट में एक अज्ञात पुरुष का शव मिला है। शव तिवरैया शिवनाथ नदी एनिकट में फंसा हुआ मिला है, ऐसे में हत्या कर नदी में फेंके जाने की भी आशंका है।

विज्ञापन
Dead body of unknown man found in anicut of Shivnath river
सिटी कोतवाली बेमेतरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव तिवरैया में शिवनाथ नदी एनिकट में एक अज्ञात पुरुष का शव मिला है। मृतक की उम्र करीब 30-35 वर्ष बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया पानी में डूबकर कर मृत्यु हो जाने जैसे प्रतीत हो रहा है। शव तिवरैया शिवनाथ नदी एनिकट में फंसा हुआ मिला है, ऐसे में हत्या कर नदी में फेंके जाने की भी आशंका है। हालांकि पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


फीकी गुलाबी पूरी बांह की टी-शर्ट, काले रंग की जींस पेंट, पैर में ग्रे रंग का मोजा, पर्पल छीटदार गले में गमछा पहना हुआ है। अभी तक इसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने लोगों के लिए सूचना भी जारी की है। पुलिस नियंत्रण कक्ष बेमेतरा मोबाइल नंबर 9479192013 व थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा का मोबाइल नंबर 9479192032 से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed