फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari celebrates Rajyotsav 2025: A three-day festival of folk culture, dance and music from November 2 to 4

धमतरी में राज्योत्सव 2025: 2 से 4 नवंबर तक लोकसंस्कृति, नृत्य और संगीत से सजेगा तीन दिवसीय उत्सव

Fri, 31 Oct 2025 09:09 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: अमन कोशले Updated Fri, 31 Oct 2025 09:09 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में धमतरी जिला मुख्यालय स्थित डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के एकलव्य खेल परिसर में 2 से 4 नवम्बर तक जिला स्तरीय राज्योत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
Dhamtari celebrates Rajyotsav 2025: A three-day festival of folk culture, dance and music from November 2 to 4
धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में धमतरी जिला मुख्यालय स्थित डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के एकलव्य खेल परिसर में 2 से 4 नवम्बर तक जिला स्तरीय राज्योत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह तीन दिवसीय आयोजन जिले की लोकसंस्कृति, लोककला, लोकनृत्य और संगीत परंपरा की सजीव झलक प्रस्तुत करेगा। कार्यक्रम में जिलेभर से विद्यालयों, सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों एवं स्थानीय कलाकारों की सहभागिता रहेगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ 2 नवम्बर की संध्या 5 बजे भजन, सूफी और ‘जय गोविंदा’ जैसी आध्यात्मिक प्रस्तुतियों से होगा, जिसे अनुज रॉक बैंड रायपुर प्रस्तुत करेगा। इसके बाद मांदरी नृत्य, गढ़िया बाबा नर्तक दल की लोक प्रस्तुति, एकलव्य विद्यालय पथर्रीडीह के छात्रों का गीत-नृत्य, पंथी नृत्य, पंडवानी एवं लोकनृत्य की श्रृंखला दर्शकों को पारंपरिक छत्तीसगढ़ी संस्कृति में रंग देगी। पहले दिन का मुख्य आकर्षण शाम 7 से रात 10 बजे तक लोकप्रिय गायक नितिन दुबे का लाइव कार्यक्रम रहेगा।
विज्ञापन


दूसरे दिन 3 नवम्बर को कार्यक्रमों की शुरुआत स्वच्छता अभियान आधारित नृत्य-नाटिका से होगी। सर गौरी शंकर श्रीवास्तव सेवा समिति, मानसिक दिव्यांग सेवा केंद्र, उन्नायक सेवा समिति, श्री बालाजी प्रशिक्षण केंद्र, ऐजेक्ट फाउंडेशन एवं अन्य संस्थाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति जैसे सामाजिक विषयों पर नृत्य-नाट्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही लोक नृत्य, कत्थक नृत्य एवं पंडवानी की आकर्षक प्रस्तुति होगी। संध्या 8 से 10 बजे तक राहुल बैंड का संगीतमय कार्यक्रम दर्शकों को झूमने पर विवश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे दिन 4 नवम्बर को “आमचो बस्तर” शीर्षक पर एकलव्य आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह की प्रस्तुति राज्य के गौरवशाली लोक जीवन को प्रदर्शित करेगी। श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय, सेजस हटकेशर, कलेश्वरी साहू एवं आकाश गिरी गोस्वामी द्वारा नशा मुक्ति एवं सड़क सुरक्षा विषय पर नाट्य प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम का समापन सत्यभाम भारती की सनातनी प्रस्तुति और ब्राइट बैंड रायपुर के सुरमयी कार्यक्रम से होगा। रात्रि 7 से 10 बजे तक प्रसिद्ध साधो बैंड अपनी संगीतमय प्रस्तुति के साथ राज्योत्सव को यादगार समापन प्रदान करेगा।


कार्यक्रम में 26 विभागों के विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, नागरिक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे। जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, जनसंपर्क विभाग तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह उत्सव प्रदेश की समृद्ध लोक परंपरा, संस्कृति और एकता का जीवंत प्रतीक बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed