फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari Naxalites dumped goods recovered

Dhamtari: चमेदा जंगल में नक्सलियों का डंप सामान बरामद, कुकर बम सहित सामग्री जब्त

Thu, 15 May 2025 07:16 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: श्याम जी. Updated Thu, 15 May 2025 07:16 PM IST
सार

धमतरी के चमेदा जंगल में सीएएफ और डीआरजी ने सर्चिंग अभियान में नक्सलियों के 10 कुकर, राशन और अन्य सामग्री बरामद की। क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

विज्ञापन
Dhamtari Naxalites dumped goods recovered
नक्सली सामान बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले की सीएएफ और डीआरजी की संयुक्त टीम ने ग्राम चमेदा के जंगलों में सर्चिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने नक्सलियों द्वारा छिपाए गए कुकर बम बनाने के लिए उपयोग होने वाले 10 कुकर, राशन सामग्री और अन्य नक्सली सामान बरामद किया।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे ने बताया कि खल्लारी थाना क्षेत्र के चमेदा जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नक्सलियों का डंप सामान बरामद किया गया। आसपास के इलाकों में भी छानबीन जारी है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 27 अप्रैल को भी नगरी क्षेत्र के चमेदा और साल्हेभाट के बीच जंगल में डीआरजी और सीएएफ की संयुक्त टीम ने सर्चिंग के दौरान तीन कुकर बम, तीन अमूल दूध के डिब्बे बम, दो पाइप बम, एक टिफिन बम, एक वॉकी-टॉकी, दवाइयां, राशन, बर्तन और अन्य सामग्री बरामद की थी। पुलिस और डीआरजी की टीमें क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान चला रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed