फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   10 day entrepreneurship development training for differently abled persons concluded in dhamtari

Dhamtari: दिव्यांगजनों के लिए 10 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण संपन्न, आत्मनिर्भरता के सीखे गुर

Thu, 13 Nov 2025 08:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 13 Nov 2025 08:43 PM IST
सार

कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी खेमराज साहू द्वारा प्रतिभागियों को यातायात नियमों, साइबर फ्रॉड से बचाव तथा ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षणार्थियों के ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवाए गए, जिससे वे स्वरोजगार के अवसरों से सीधे जुड़ सकें।

विज्ञापन
10 day entrepreneurship development training for differently abled persons concluded in dhamtari
उद्यमिता विकास प्रशिक्षण संपन्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के अवसर पर बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (आरसेटी) धमतरी में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार 3 नवंबर से 12 नवंबर 2025 तक दिव्यांग व्यक्तियों के लिए 10 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य दिव्यांगजनों को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना रहा। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए कुल 25 हितग्राहियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिभागियों को ई-रिक्शा संचालन, ट्राई साइकिल मरम्मत एवं उद्यमिता विकास से संबंधित व्यवहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। उन्हें प्रशिक्षण प्रमाण पत्र सौंपे गए । 

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी खेमराज साहू द्वारा प्रतिभागियों को यातायात नियमों, साइबर फ्रॉड से बचाव तथा ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षणार्थियों के ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवाए गए, जिससे वे स्वरोजगार के अवसरों से सीधे जुड़ सकें। कार्यक्रम के समापन अवसर पर डिप्टी कलेक्टर डॉ. कल्पना ध्रुव, डिप्टी डायरेक्टर समाज कल्याण विभाग डॉ. मनीषा पांडे, लीड बैंक अधिकारी इन्द्र कुमार टिलवानी, तथा आरसेटी निदेशक आशीष समुएल लकड़ा सहित संस्थान का समस्त स्टाफ उपस्थित था। अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों को आत्मनिर्भर बनने तथा शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed