फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   all 11 people killed in balod road accident were cremated together in dhamtari

धमतरी में पांच चिताओं पर जले 11 शव: नम हो गईं पूरे गांव की आंखें; बालोद में हुए हादसे में चालक सहित सभी की मौत

Thu, 04 May 2023 07:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 04 May 2023 07:52 PM IST
सार

बालोद SP डॉ. जितेंद्र ने बताया कि, हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना की जांच के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया गया है। 

विज्ञापन
all 11 people killed in balod road accident were cremated together in dhamtari
बालोद सड़क हादसे में 11 लोगों की जान चली गई। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ में धमतरी के सोरम गांव में गुरुवार को एक साथ 11 चिताएं जलीं। इनमें 10 लोग एक ही परिवार के थे। इन सभी की बुधवार देर रात बालोद के जगतरा में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। एक ही गाड़ी से सभी शादी में जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में धरमराज साहू सहित परिवार एक पल में खत्म हो गया। इसमें दो बच्चों सहित पांच महिलाएं भी थीं। सभी के शव छह एंबुलेंस से दोपहर में गांव पहुंचे तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। पूरा गांव श्मशान घाट की ओर उमड़ पड़ा।  

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा, 11 की मौत: दो बच्चे और पांच महिलाएं शामिल; मृतक आश्रितों को 4-4 लाख देने की घोषणा
विज्ञापन




परिवार में दो बेटे और बूढ़ी मां बची
धरमराज साहू खेती करता था। इसके अलावा पूरा परिवार मिलकर छोटा मोटा व्यवसाय किया करते थे। एक पान की गुमटी भी है। धरमराज तीन बेटे थे। इनमें से एक बेटा गरियाबंद में रहता है, जबकि दूसरा हादसे के समय गांव में ही था। इस सड़क हादसे के बाद अब परिवार में उसके दो बेटे और बूढ़ी मां ही बची हैं। हादसे में धरमराज (55), पत्नी उषा (52), बेटा केशव (34), भाई की पत्नी लक्ष्मी (45) बहू टोमिन (33), संध्या (24), रमा (20), भतीजा शैलेंद्र (22), योग्यांश (3), डेढ़ साल का ईशान और चालक डोमेश ध्रुव (19) की मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने चार-चार लाख आर्थिक सहायता का ऐलान किया
हादसे की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। वहीं धमतरी विधायक रंजना साहू ने मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये देने की बजाए अधिक राशि देने की मांग की है। इससे पहले संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा पीड़ित परिवारों के बीच शवगृह में पहुंची। उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।  उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री से उचित मुआवजे के लिए बात करेंगी। 



शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे सभी लोग
धमतरी के ग्राम सोरम भठगाव से 11 लोग एक बोलेरो वाहन मे सवार होकर मामा परिवार में हो रहे शादी में शामिल होने कांकेर के ग्राम मरकाटोला जा रहे थे। इसी बीच बुधवार देर रात नेशनल हाइवे-30 पर जगतरा के पास सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बालोद SP डॉक्टर जितेंद्र ने बताया घटना की जांच के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया गया है। जल्द से जल्द ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed