फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Angry villagers block state highway due to slow construction work in Dhamtari

Dhamtari: स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण को लेकर हंगामा, नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम, बोले- धूल-दुर्घटनाओं से परेशान

Thu, 18 May 2023 07:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 18 May 2023 07:42 PM IST
सार

ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य में देरी से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटनाओं के साथ-साथ सड़क से उड़ने वाली धूल से गांव वालों का जीना मुहाल हो गया है। धूल के चलते लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Angry villagers block state highway due to slow construction work in Dhamtari
धमतरी में स्टेट हाईवे पर ग्रामीणों ने लगाया जाम। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के धमतरी में स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण के कार्य में हो रही देरी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने धमतरी-भखारा-रायपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। इसके चलते वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने पर पहुंचे अफसरों ने समझाकर ग्रामीणों को वहां से हटाया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षतिग्रस्त स्टेट हाईवे के चलते वह उड़ने वाली धूल और दुर्घटनाओं से परेशान हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, धमतरी-भखारा मार्ग का चौड़ीकरण कार्य पिछले दो सालों से चल रहा है। निर्माण कार्य के कारण रोड अव्यवस्थित है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। गुरूवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम कुरमातराई में चक्काजाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इधर चक्काजाम की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। चक्काजाम समाप्त करने ग्रामीणों से घंटो तक चर्चा की गई। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य में देरी से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटनाओं के साथ-साथ सड़क से उड़ने वाली धूल से गांव वालों का जीना मुहाल हो गया है। धूल के चलते लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। ग्रामीण मांग कर रहे है कि जल्द इस सड़क का निर्माण पूरा किया जाए ताकि गांव वालों को किसी तरह की परेशानी न हो। बहरहाल अधिकारियों से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण होने का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed