सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Stabbing incident due to intoxication young man seriously injured accused arrested in Dhamtari

Dhamtari: नशे के चलते चाकूबाजी की वारदात, एलक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
सार

गांजा नहीं देने पर दो बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Stabbing incident due to intoxication young man seriously injured accused arrested in Dhamtari
चाकूबाजी की वारदात - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश सहित जिले में भी नशे के चलते आए दिन चाकूबाजी की वारदात सामने आती रहती है।इस चाकूबाजी के चलते कई लोगों की जान भी जा चुकी है। ऐसा ही फिर एक चाकू बाजी का सनसनीखेज मामला धमतरी जिले से सामने आया है। जहां गांजा नहीं देने पर दो बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसका इलाज जारी है।वही इस दौरान ग्रामीणों ने एक आरोपी को पड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही भखारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



बताया जा रहा है जिले के भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम भेंडरवानी में बीती रात कुछ युवक गांजा लेने के लिए पहुंचे थे।इस दौरान आरोपियों ने एक युवक से गांजा की मांगा कि गई।जिस पर युवक ने गांजा नहीं होने की बात कही। इसी दौरान उनके बीच विवाद हो गया, युवकों के बीच विवाद इतना बड़ गया कि गांजा लेने पहुंचे युवकों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।वही वारदात को अंजाम देते हुए आरोपी मौके से भाग रहे थे, तभी  ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ कर पिटाई कर दी। वही सूचना मिलते ही भखारा पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed