फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   bullies attacked the lawyer with a knife

Dhamtari: दबंगों ने चाकू से हमला कर वकील को किया घायल, अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा

Sat, 06 May 2023 09:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 06 May 2023 09:43 AM IST
सार

अधिवक्ता बालकृष्ण मत्स्यपाल के सिर, कमर और पैर में गंभीर रूप से चोटें आई है। वेल्डर मैनुद्दीन के हाथ तथा सलीम के सिर, हाथ-पैर में चोटें आई है। लोगों की मदद से तत्काल उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन
bullies attacked the lawyer with a knife
Dhamtari News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार को फिर चाकूबाजी की घटना हो गई। 6-7 युवकों ने मिलकर एक वकील और दो व्यापारियों पर चाकू और डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 4 युवकों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


यह घटना शुक्रवार की देर शाम की है। मिली जानकारी के अनुसार, साहू बाड़ा के आगे राव होटल के पास रहने वाला अधिवक्ता बालकृष्ण मत्स्यपाल अपने घर के पास टहल रहा था, तभी वहां पर एक बाइक में तीन युवक बड़ी तेज गति से निकले। जिसे लेकर बालकृष्ण ने उन्हें आराम से चलने की बात कही। यह बात बाइक सवार युवकों को नागुवार गुजरी। इसके बाद युवकों ने उन पर हमला कर दिया। जानकारी होती ही युवकों के दो-तीन साथी और आ पहुंचे। देखते ही देखते युवकों ने लाठी लेकर उस पर हमला कर दिया। अधिवक्ता से मारपीट करते देखकर पास के दो व्यवसायी मैनुद्दीन खिलची और मोहम्मद सलीम खिलची दौड़ते हुए उन्हें बचाने आए। वे बीच-बचाव कर रहे थे तभी आरोपी राहुल कुमार,शं कर समेत अन्य युवकों ने उन पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन


यही नहीं युवकों ने अधिवक्ता और दोनों व्यवसायियों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे अधिवक्ता बालकृष्ण मत्स्यपाल के सिर, कमर और पैर में गंभीर रूप से चोटें आई है। वेल्डर मैनुद्दीन के हाथ तथा सलीम के सिर, हाथ-पैर में चोटें आई है। लोगों की मदद से तत्काल उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। अधिवक्ता बालकृष्ण को ज्यादा चोटें आई है। पुलिस ने शिकायत पर बांसपारा के चार युवकों को हिरासत में लिया है। थाने में युवकों से पूछताछ जारी है। बहरहाल, पुलिस अन्य फरार साथियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed