फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Chhattisgarh Silver Mahotsav 2025 inaugurated in Dhamtari

धमतरी: छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ, विधायक अजय चंद्राकर ने कही ये बात

Sun, 02 Nov 2025 10:46 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: राहुल तिवारी Updated Sun, 02 Nov 2025 10:46 PM IST
सार

धमतरी में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 का शुभारंभ एकलव्य खेल मैदान में हुआ। विधायक अजय चंद्राकर ने विकास यात्रा को जनभागीदारी का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हितग्राहियों को लाभ वितरित किए गए और जिले की उपलब्धियों की सराहना की गई।
 

विज्ञापन
Chhattisgarh Silver Mahotsav 2025 inaugurated in Dhamtari
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में धमतरी में राज्योत्सव (रजत महोत्सव) 2025 का भव्य शुभारंभ जिला मुख्यालय स्थित एकलव्य खेल मैदान में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुरूद विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय चंद्राकर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक चंद्राकर सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर विधायक ने प्रदेशवासियों को राज्योत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि राज्य गठन के इन 25 वर्षों में विकास की नई परंपराओं की स्थापना हुई है।

विज्ञापन


विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि यह रजत महोत्सव छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों और जनभागीदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि धमतरी जिला आज शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पेयजल, सड़क, पुल-पुलिया, रेलवे लाइन और आधारभूत ढांचे के विकास में अग्रणी बनकर उभरा है। उन्होंने जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि धमतरी में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। प्रशासन ने जनसेवा और जनकल्याण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य किया है।
विज्ञापन


विधायक ने युवाओं से कौशल विकास और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने जल संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि धमतरी अब जल के दृष्टिकोण से संवेदनशील क्षेत्र बन गया है। भूमिगत जल स्रोतों के संरक्षण और प्रबंधन से भविष्य सुरक्षित किया जा सकता है। किसानों से उन्होंने आग्रह किया कि वे जल संरक्षण के साथ फसल विविधीकरण की दिशा में भी प्रयास करें और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा में अपनी भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक ने शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को चेक और सामग्री वितरित की। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान अमूल्य रहा है। उनके निर्णय ने राज्य को नई पहचान और विकास की दिशा दी।


कार्यक्रम के आरंभ में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिलेवासियों को राज्योत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्सव हमारी विकास यात्रा का प्रतीक है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आवास, कौशल विकास, अधोसंरचना और पर्यटन के क्षेत्र में जिले ने उल्लेखनीय प्रगति की है, जिससे धमतरी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed