{"_id":"6a74a27cdc4873f3fe0ddfef","slug":"congress-members-staged-a-protest-by-laying-siege-to-the-cmho-office-over-the-dilapidated-healthcare-facilities-at-the-district-hospital-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4583786-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamtari: जिला अस्पताल की लचर व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर, CMHO कार्यालय का घेराव कर सौंपा अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari: जिला अस्पताल की लचर व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर, CMHO कार्यालय का घेराव कर सौंपा अल्टीमेटम
Thu, 06 Aug 2026 08:53 PM IST
धमतरी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: धमतरी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 08:53 PM IST
सार
जिला अस्पताल की कथित बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस ने सीएमएचओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने डॉक्टरों की कमी, दवाओं के अभाव और जांच सुविधाओं में सुधार की मांग करते हुए जल्द कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने किया कार्यालय का घेराव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में कथित अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सीएमएचओ कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डॉक्टरों की कमी, जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता और जांच सुविधाओं में सुधार की मांग करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय का घेराव कर अस्पताल की अव्यवस्थाओं के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कार्यालय के बाहर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि जिला अस्पताल में लंबे समय से डॉक्टरों की कमी, आवश्यक दवाओं का अभाव और स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाल स्थिति के कारण मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि अस्पताल इलाज का केंद्र बनने के बजाय केवल रेफर सेंटर बनकर रह गया है, जहां से मरीजों को निजी अस्पतालों की ओर भेजा जाता है।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने अस्पताल में जीवनरक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता, डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति तथा सीटी स्कैन, एक्स-रे और सोनोग्राफी जैसी जांच सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध कराने की मांग उठाई। साथ ही जिला अस्पताल के सिविल सर्जन को हटाने की भी मांग की गई।
कांग्रेस नेता गौतम वाधवानी ने कहा कि पिछले काफी समय से मरीजों की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद कांग्रेस प्रतिनिधियों ने अस्पताल का निरीक्षण किया, जिसमें कई गंभीर कमियां सामने आईं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सभी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस इससे भी बड़ा आंदोलन करेगी।
वहीं, प्रदर्शन के बाद सीएमएचओ ने कांग्रेस प्रतिनिधियों से चर्चा कर अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।