फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Teacher robbed at gunpoint in broad daylight, miscreants snatched purse after stopping e-rickshaw, police scan

CG: दिनदहाड़े शिक्षिका से पिस्टल की नोक पर लूट, ई-रिक्शा रुकवाकर बदमाशों ने छीना पर्स, CCTV खंगाल रही पुलिस

Thu, 06 Aug 2026 06:15 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2026 06:15 PM IST
सार

बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर एक शिक्षिका से पर्स लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Teacher robbed at gunpoint in broad daylight, miscreants snatched purse after stopping e-rickshaw, police scan
पिस्टल के नोक पर शिक्षिका के साथ लूट।

विस्तार

दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े पिस्टल की नोक पर एक शिक्षिका से लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने ई-रिक्शा रुकवाया और विरोध करने पर शिक्षिका का पर्स लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक शिक्षिका को निशाना बनाते हुए पिस्टल दिखाकर उनका पर्स लूट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, योगिता राज पुरोहित, जो जामगांव एम स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं, स्कूल की छुट्टी के बाद अपने साथियों के साथ ई-रिक्शा से भिलाई-3 स्थित घर लौट रही थीं। इसी दौरान बंटग और अमेरी गांव के बीच बाइक पर सवार दो युवक ई-रिक्शा के पास पहुंचे और पाटन जाने का रास्ता पूछने के बहाने वाहन रुकवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान एक आरोपी ने अचानक ई-रिक्शा चालक से विवाद शुरू कर गाली-गलौज और मारपीट करनी शुरू कर दी। जब शिक्षिका ने इसका विरोध किया तो दूसरे आरोपी ने पिस्टल निकालकर उन्हें धमकाया और उनका पर्स छीन लिया। लुटेरे शिक्षिका के पर्स में रखे करीब 6 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और बैंक से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने तत्काल अमलेश्वर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।


सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। पुलिस टीम अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed