Raipur News: प्लांट के बॉयलर एरिया में गिरी क्रेन, जान बचाकर भागे मजदूर, टीम कर रही मामले की जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंचकर मुस्तैदी दिखाते हुए सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सुरक्षा को लेकर पूरे इलाके की बैरिकेडिंग कर आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है। घटना सुबह करीब 11:42 बजे के आसपास की बताई जा रही है।
बताया जाता है क्रेन गिरने से पॉवर प्लांट के उपकरणों और संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल, संबंधित विभागों को सूचना दी गई है। तकनीकी टीम नुकसान का आकलन और घटना की जांच कर रही है। गनीमत की बात यह है कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
मामले में प्लांट प्रबंधन का कहना है कि घटना के कारणों की जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा कि हादसा किस वजह से हुआ। पूरे घटनक्रम पर निगरानी रखी जा रही है।