फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Targeted elderly women: Five chain snatching incidents in two months; Kabirdham police arrest six accused

वृद्ध महिलाओं को बनाते थे निशाना: 2 महीने में 5 चेन स्नैचिंग की वारदातें; कबीरधाम पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा

Thu, 06 Aug 2026 07:36 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: अमन कोशले Updated Thu, 06 Aug 2026 07:36 PM IST
सार

कबीरधाम पुलिस ने दो महीने में पांच चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले छह सदस्यीय गिरोह का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से 3.41 लाख रुपये की संपत्ति, तीन बाइक और सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं।
 

विज्ञापन
Targeted elderly women: Five chain snatching incidents in two months; Kabirdham police arrest six accused
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम पुलिस ने जिले में लगातार हो रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं का खुलासा करते हुए छह सदस्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपी सुनसान स्थानों पर अकेली और वृद्ध महिलाओं को निशाना बनाकर उनके गले से सोने-चांदी के आभूषण झपटते थे। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से लाखों रुपये का सामान जब्त किया है।
विज्ञापन


जिले में पिछले दो महीनों से वृद्ध महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का कबीरधाम पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। साइबर सेल और पिपरिया थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई तीन मोटरसाइकिल, करीब छह ग्राम सोने के आभूषण, नकदी सहित कुल 3.41 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई है।
विज्ञापन


गुरुवार को पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने प्रेसवार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरोह के सदस्य पहले गांवों और आसपास के इलाकों में रेकी करते थे। इसके बाद वे अकेली या बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाकर उनके गले से सोने-चांदी के आभूषण झपट लेते थे। पहचान छिपाने के लिए आरोपी वारदात के दौरान मुंह ढंककर मोटरसाइकिल से पहुंचते और घटना के तुरंत बाद फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, थाना पिपरिया, थाना पांडातराई और पुलिस चौकी पोंड़ी क्षेत्र में दर्ज कुल पांच मामलों की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और साइबर विश्लेषण की मदद से पुलिस मुख्य आरोपी नैनदास बंजारे, मनोज जांगड़े और राधेलाल चतुर्वेदी तक पहुंची। पूछताछ में तीनों ने चेन स्नैचिंग की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि लूटे गए सोने के आभूषण नितीश बंशे, खेलन डहरिया और बबला डहरिया को बेच दिए थे। इसके बाद पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल, लगभग छह ग्राम सोने के आभूषण और एक हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत करीब 3.41 लाख रुपये बताई गई है।


गिरफ्तार आरोपियों में नैनदास बंजारे (23), मनोज जांगड़े (22), राधेलाल चतुर्वेदी (23), बबला डहरिया (28), खेलन डहरिया (25) और नितीश बंशे (25) शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम बैहरसरी, पुलिस चौकी पोंड़ी, थाना बोड़ला के निवासी हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed