फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Crackdown on those providing fake SIM cards four accused arrested in Dhamtari

धमतरी: फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले पर कसा शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Oct 2025 10:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 13 Oct 2025 10:04 PM IST
सार

धमतरी पुलिस द्वारा फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले पर शिकंजा कसा है।बढ़ते अपराध और फर्जी कॉलिंग के तहत ये कार्यवाही की गई,जहां इस मामला में अलग जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत 4 आरोपियों के उपर आईटी एक्ट व टेलीकम्युनिकेशन एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Crackdown on those providing fake SIM cards four accused arrested in Dhamtari
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी पुलिस द्वारा फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले पर शिकंजा कसा है।बढ़ते अपराध और फर्जी कॉलिंग के तहत ये कार्यवाही की गई,जहां इस मामला में अलग जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत 4 आरोपियों के उपर आईटी एक्ट व टेलीकम्युनिकेशन एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया और फिंगरप्रिंट स्कैनर सहित अन्य सामान को जब्त किया है। बताया गया कि रविंदर सिंह अजमानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी नागेन्द्र साहू ने मई-जून 2024 में उसका आधार कार्ड, बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट एवं लाइव फोटो लेकर उसके नाम से एयरटेल कंपनी का फर्जी सिम (नंबर 7089353106) जारी किया। 

विज्ञापन


जिसपर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी नागेन्द्र साहू उम्र 26 वर्ष निवासी लालबगीचा के पास से 1 नग POS सिम (7415532227),1 नग मोबाइल और 1 नग फिंगरप्रिंट मशीन को जप्त कर गिरफ्तार किया गया है।इक साथ ही उमेश साहू उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम इर्रा, और वासुदेव साहू उम्र 28 वर्ष निवासी विद्यावासिनी वार्ड पीओएस ऑपरेटर के रूप में कार्य करते हुए फर्जी पहचान पत्रों के आधार पर सिम कार्ड जारी करने में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया है।वही सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत ओनिल कुमार साहू उम्र 21 वर्ष निवासी नवागांव वार्ड द्वारा बिना वैधानिक सत्यापन प्रक्रिया का पालन किए पहचान पत्रों के आधार पर POS फर्जी सिम कार्ड जारी कर रहा था।जिसके तहत ओनिलको भी गिरफ्तार किया गया है।पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
विज्ञापन


धमतरी पुलिस की अपील व चेतावनी
पुलिस ने कहा कि  फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सिम कार्ड जारी करना या लेना गंभीर अपराध है। सत्यापन के बिना सिम कार्ड जारी करने या उपयोग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।धमतरी पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि साइबर अपराधों की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed