{"_id":"676a585c6536bebac8060138","slug":"dead-bodies-of-two-brothers-found-in-a-well-in-dhamtari-2024-12-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नहीं रहे होरीलाल और डोमनलाल: छत्तीसगढ़ में दो सगे भाईयों की कुएं में मिली लाश, गांव में मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं रहे होरीलाल और डोमनलाल: छत्तीसगढ़ में दो सगे भाईयों की कुएं में मिली लाश, गांव में मच गया कोहराम
Tue, 24 Dec 2024 12:15 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:15 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के धममतरी में छह साल के दो मासूम भाई घर से दूर कुएं के पास खेल रहे थे। अब दोनों की लाश मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
दो मासूमों की मौत से गांव में छाया मातम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कोकड़ी से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां गांव के ही रहने वाले दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। जिसपर बच्चों के परिवार वालो का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ग्राम कोकड़ी के रहने वाले दो मासूम जुड़वा भाई अपने घर के पास खेल रहे थे। कुछ वक्त बीत जाने पर बच्चों के परिवार वालो ने देखा कि अभी तक बच्चे घर नहीं आए हैं। तो दोनों को बुलाने के लिए निकले। लेकिन उनका कही कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
शाम होते-होते बच्चों के गायब हो जाने की खबर पूरे गांव में फैल गई। सभी दोनों मासूमों की तलाश में जुट गए। तभी घर से कुछ दूर में स्थित एक कुएं में ग्रामीण की नजर पड़ी, जहां दोनों जुड़वा भाई होरीलाल और डोमन लाल की उस कुएं में गिरने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
वहीं इस घटना की जानकारी कुरूद पुलिस को दी गई। जिसपर कुरूद पुलिस मौके पर पहुचीं और दोनों बच्चे के शव को कुएं से निकाल पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। कुरूद थाना प्रभारी अरुण साहू ने बताया कि ग्राम कोकड़ी में छह साल के जुड़वा भाइयों की कुएं में गिर जाने से मौत हो जाने की सूचना मिली थी। जिसपर पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शव को बाहर निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। गांव में पूछताछ में पता चला कि दोनों बच्चे घर से दूरी पर खेल रहे थे। खेलने के दौरान बॉल कुएं में चली गई। बॉल के लिए दौड़ लगाते हुए बच्चे कुंए में गिर पड़े, जिसके चलते दोनों की मौत हो गई।