{"_id":"67dae0530e05592c6604f734","slug":"electricity-worker-died-due-to-electric-shock-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamtari: खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था विद्युत कर्मचारी, अचानक लगा बिजली का झटका, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari: खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था विद्युत कर्मचारी, अचानक लगा बिजली का झटका, हुई मौत
Wed, 19 Mar 2025 08:49 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 19 Mar 2025 08:49 PM IST
सार
विद्युत विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लुगे में विद्युत कर्मचारी विद्युत खंभे पर चढ़कर वायरिंग का काम कर रहा था। बिजली का झटका लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Dhamtari News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में विद्युत विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लुगे में विद्युत कर्मचारी विद्युत खंभे पर चढ़कर वायरिंग का काम कर रहा था। बिजली का झटका लगने से उसकी मौत हो गई। वहीं, गुस्साए ग्रामीणों द्वारा मगरलोड क्षेत्र के ग्राम मोहंदी के सब स्टेशन का घेराव कर दिया और जमकर नाराजगी जाहिर करते हुए लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, मगरलोड क्षेत्र के ग्राम सरगी निवासी पूरन साहू पिता जीरजोधन साहू (35) पिछले 15 वर्षों से मागरलोड के मोहंदी सब स्टेशन में लाइनमैन का काम करता था। 18 मार्च मंगलवार को ग्राम के पानी टंकी मुक्तिधाम के पास पोल पर चढ़कर 11 केवी बिजली का नया तार खींचने का कार्य कर रहा था। इस दौरान बिजली का सप्लाई अचानक चालू हो गया और लाइनमैन पूरन साहू करंट की चपेट में आ गया। और करंट का झटका लगते ही खंभे से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया गया कि विद्युत कर्मचारियों द्वारा लाइन लगाने के कार्य की सूचना सब स्टेशन में पहले ही दी गई थी। जिस पर लाइन को बंद कर दिया गया था। लेकिन पोल पर तार बिछाते वक्त लाइन को चालू कर दिया गया। जिसके कारण यह घटना घटित हुई है। इस मामले में विद्युत विभाग अधिकारी का कहना है कि बिजली पोल झुकने और क्रेक हो जाने से बदलने का कार्य किया जा रहा था। जिसमें से पांच तार को खींच लिया गया था और एक तार बचा हुआ था। पांचवें तार को खींचते समय अचानक से करंट आ गया। जिससे लाइनमैन की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। बिजली पोल पर तार खींचने के लिए परमिशन भी दिया गया था। अब इस मामले में जांच किया जाएगी। जांच करने के बाद ही पता लगेगा कि लाइन किसके द्वारा चालू की गई।
विज्ञापन