{"_id":"67a38e7c77ec6d3378004cba","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-a-trailer-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: ट्रेलर की चपेट में आने से किसान की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: ट्रेलर की चपेट में आने से किसान की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
Wed, 05 Feb 2025 09:46 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 05 Feb 2025 09:46 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। ट्रेलर की चपेट में आने से 65 वर्षीय की जान चली गई। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में एक और सड़क दुर्घटना सामने आई है। जहां बैंक कार्य निपटा कर घर जा रहे स्कूटी सवार किसान की सांधा चौक कुरूद के पास ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर कुरूद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को चीरघर भिजवाया। जहां पीएम के बाद आज शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। कुरूद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम चिंवरी निवासी झुमुकलाल साहू उम्र 65 वर्ष पिता स्व. लालाजी साहू मंगलवार को अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 04 एमपी 1793 से कुरूद आए थे।
विज्ञापन
जहां से वह बैंक कार्य निपटा कर शाम करीब 4 बजे वापस घर लौट रहे थे। सांधा चौक में सिंग्नल खुला देख सड़क क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान धमतरी की ओर से रायपुर जा रही ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीएस 6588 ने स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही किसान की मौत हो गई। सूचना पर थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को चीरघर भेजा। जहां बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन