फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Former CM Baghel expressed concern about farmers saying they are not getting fertilizer on time in Dhamtari

धमतरी: पूर्व सीएम बघेल ने किसानों को लेकर जताई चिंता, बोले- समय पर नहीं मिल रही खाद, हड़ताल पर हैं कर्मचारी

Mon, 10 Nov 2025 07:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 10 Nov 2025 07:20 PM IST
सार

बस्तर प्रवास पर जाते समय प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुछ देर के लिए धमतरी में रुके थे। जहां कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।वहीं मीडिया से चर्चा के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश के किसान काफी चिंतित है।

विज्ञापन
Former CM Baghel expressed concern about farmers saying they are not getting fertilizer on time in Dhamtari
पूर्व सीएम भूपेश बघेल व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर प्रवास पर जाते समय प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुछ देर के लिए धमतरी में रुके थे। जहां कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।वहीं मीडिया से चर्चा के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश के किसान काफी चिंतित है। पहले उन्हें समय खाद नहीं मिला,वहीं अब सहकारी समिति के कर्मचारी हड़ताल पर है।

विज्ञापन


ऐसे में किसानों के लिए टोकन की व्यवस्था नही हो पाई,जिससे किसान काफी परेशान और हताश नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कहा कि एग्रीस्टेट से लाखों किसानों के नाम कट गए हैं।साथ ही खेतो का रकबा भी काम हो गया है।जब किसान धान बेचने जाएंगे तब उन्हें पता चलेगा। पूर्व सीएम ने कहा की 2 साल के कार्यकाल में भाजपा पूरी तरह से विफल साबित रही है। कहा कि बिजली का बिल काफी बढ़ गया है।जिससे आम जनता काफी परेशान और त्रस्त है। 
विज्ञापन


वहीं भूपेश बघेल ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि इस बार बिहार में परिवर्तन की लहर है और निश्चित ही महागठबंधन की सरकार वहां पर बनेगी।इसके अलावा कहा कि अगर बिहार में वोट चोरी किए होंगे तभी एनडीए की सरकार वहां पर बनेगी।वही भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर भी राज्य सरकार को जमकर घेरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed