फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Former collector was given farewell in Dhamtari, new collector was welcomed

Chhattisgarh News: धमतरी में पूर्व कलेक्टर को दी विदाई, नए कलेक्टर का हुआ स्वागत

Sat, 08 Mar 2025 10:47 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 08 Mar 2025 10:47 PM IST
सार

धमतरी जिले की कलेक्टर नम्रता गांधी को प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजा गया। अबिनाश मिश्रा धमतरी जिले के नया कलेक्टर बनाया गया है।

विज्ञापन
Former collector was given farewell in Dhamtari, new collector was welcomed
Dhamtari News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले की कलेक्टर नम्रता गांधी को प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजा गया। अबिनाश मिश्रा धमतरी जिले के नया कलेक्टर बनाया गया है। अबिनाश मिश्रा के स्वागत में आज कलेक्टरेट के सभाकक्ष स्वागत में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वहीं, इस आयोजन में कलेक्टर नम्रता गांधी को जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें सम्मान के साथ विदाई दी गई। 

विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर नम्रता गांधी ने कहा कि धमतरी जिले में मुझे हमेशा कुछ ना कुछ दिया है। सीईओ जिला पंचायत के पद पर की पहली नियुक्ति मेरी धमतरी जिले में हुई थी। और फिर धमतरी की कलेक्टर बानी। वहीं, अब दिल्ली प्रतिनियुक्ति पर भी मैं धमतरी से ही जा रही हूं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण सहित जल एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जो कार्य किए गए हैं, उसे इसी गति से संचालित करें। 
विज्ञापन


नामृत गांधी ने कहा कि जिले में जो कार्य किए गए हैं, उसमें आप सभी का सहयोग सराहनीय है। जिले में विकास की अपार संभावनाएं हैं आप सभी मिलकर जिले को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, ऐसा मैं उम्मीद करती हूं। इस दौरान नम्रता गांधी ने जिले में बीते 14 माह कि खट्टी-मीठी यादों को अधिकारियों से साझा किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अंजनैया ने कहा कि कलेक्टर गांधी के कार्यकाल में जिले में कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया और प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed