{"_id":"68f0eeb95fd71c8a8200ef1c","slug":"former-mla-ranjana-sahu-met-health-minister-regarding-health-services-in-dhamatari-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamatari News: अस्पतालों में सुविधाओं की कमी दूर करने का आश्वासन, रंजना साहू की पहल से जगी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamatari News: अस्पतालों में सुविधाओं की कमी दूर करने का आश्वासन, रंजना साहू की पहल से जगी उम्मीद
Thu, 16 Oct 2025 06:43 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: राहुल तिवारी
Updated Thu, 16 Oct 2025 06:43 PM IST
सार
धमतरी जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात की।उन्होंने जिले के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की कमियों पर चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि सुविधाओं की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन
पूर्व विधायक रंजना साहू ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों की आवश्यकताओं और सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने रंजना साहू की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि आवश्यक सुविधाएं में किसी प्रकार की कमी नहीं होंगी।
विज्ञापन
पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने मंत्री के समक्ष जिले के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों, जिसमें जिला अस्पताल धमतरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुजरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेल, अक्लाडोंगरी, भटगांव, खरेंगा सहित क्षेत्र के उपस्वास्थ्य केंद्रों में मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव होने की जानकारी दी, उन्होंने बताया कि इन संस्थानों में संसाधनों की कमी, डॉक्टरों की नियुक्ति, उपकरणों की अनुपलब्धता और अधोसंरचना की मरम्मत जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य लंबित हैं, जिससे ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के नागरिकों को इलाज के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना न पड़े।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की अपेक्षा रखती है। इसे लेकर भाजपा सरकार पूरी स्वास्थ्य सुविधाओं को मुहैया कराने कटिबद्ध है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रंजना साहू की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि संबंधित सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं में किसी प्रकार की कमी नहीं होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा कि वे प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की स्वास्थ्य आवश्यकताओं का आंकलन करें और योजनाबद्ध तरीके से कार्य प्रारंभ करें। इस मुलाकात को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों में उम्मीद की किरण जगी है कि आने वाले समय में जिले की स्वास्थ्य सेवाएं सशक्त होगी।
विज्ञापन