{"_id":"6a85766315dbccb6e40ddda4","slug":"heavy-vehicles-will-be-banned-on-bhakhara-road-from-600-am-to-1000-pm-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4627275-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamtari News: धमतरी-भखारा मार्ग पर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, सुबह 6 से रात 10 बजे तक रहेगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari News: धमतरी-भखारा मार्ग पर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, सुबह 6 से रात 10 बजे तक रहेगा प्रतिबंध
Wed, 19 Aug 2026 06:32 PM IST
धमतरी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: धमतरी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 06:32 PM IST
सार
धमतरी जिले में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और शहर व ग्रामीण इलाकों में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।
विज्ञापन
भारी वाहनों के आवागमन पर लगा प्रतिबंध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और शहर व ग्रामीण इलाकों में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब धमतरी से भखारा होकर गुजरने वाले भारी वाहनों के लिए सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक मार्ग प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान रायपुर और अन्य शहरों की ओर जाने वाले भारी वाहनों को भखारा मार्ग के बजाय राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) का इस्तेमाल करना होगा। प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव कम होगा और स्थानीय लोगों, दोपहिया वाहन चालकों तथा छोटे वाहनों के लिए आवाजाही पहले की तुलना में ज्यादा सुरक्षित और सुगम हो सकेगी।
यह निर्णय कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए सुझावों और निर्देशों के बाद लागू किया गया है। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात को व्यवस्थित करने और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई थी।
कलेक्टर के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग ने वाहन चालकों को नई व्यवस्था की जानकारी देने के लिए प्रमुख स्थानों पर साइन बोर्ड भी लगा दिए हैं। अर्जुन मोड़ (भखारा), खपरी उत्तर (बस्ती) और अटल चौक पर यातायात व्यवस्था से संबंधित संकेतक लगाए गए हैं, ताकि वाहन चालकों को रास्ते में किसी तरह की परेशानी न हो। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के दौरान धमतरी-भखारा मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन नहीं किया जाएगा। ऐसे वाहनों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक राष्ट्रीय राजमार्ग का उपयोग करना होगा।
विज्ञापन
कलेक्टर ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित समय और मार्ग का पालन करने की अपील की है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से भी यातायात नियमों और संकेतकों का पालन करने की अपील करते हुए कहा है कि सभी के सहयोग से सड़कें सुरक्षित और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाई जा सकती है।