{"_id":"674f27c01e57f1a656061512","slug":"hindu-suraksha-manch-took-out-a-rally-against-atrocities-on-hindus-in-bangladesh-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamtari: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हिंदू सुरक्षा मंच ने निकाली रैली, जुटी भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हिंदू सुरक्षा मंच ने निकाली रैली, जुटी भारी भीड़
Tue, 03 Dec 2024 09:16 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 03 Dec 2024 09:16 PM IST
सार
कार्यक्रम में शामिल लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की जमकर निंदा की। उन्होंने कहा कि हिंदुओं व अल्पसंख्यकों पर कट्टरपंथियों द्वारा लूट, हत्या, आगजनी व महिलाओं के साथ किया जा रहा अत्याचार बेहद चिंताजनक है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश में हिंदुओं और अत्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मंगलवार को हिंदू सुरक्षा मंच के बैनर तले धमतरी के गांधी मैदान में विशाल सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जिला से सभी समाज, वर्ग के लोग बड़ी संख्या में मौजूद शामिल हुए। सभा के दौरान शहर के संभ्रांत लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की जमकर निंदा की। उन्होंने कहा कि हिंदुओं व अल्पसंख्यकों पर कट्टरपंथियों द्वारा लूट, हत्या, आगजनी व महिलाओं के साथ किया जा रहा अत्याचार बेहद चिंताजनक हैो।
विज्ञापन
बांग्लादेश में मंदिरों को गिराया जा रहा है, उसके साथ ही साधु संतों के साथ मारपीट की जा रही है। जिससे वहां रह रहे हिंदू परिवार डरे हुए हैं। ऐसे में बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं व अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की घटनाओं पर रोकने के लिए भारत सरकार से बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाने के लिए कड़े कदम उठाने की अपील की। गांधी मैदान से बड़ी संख्या में विशाल रैली निकली गई जो की सदर बाजार होते हुए गोल बाजार चौक, रत्नबन्धा चौक, शिव चौक होते हुए वापस गांधी मैदान में समाप्त हुई। रैली के दौरान बांग्लादेश सरकार मुर्दाबाद के नारे जमकर लगाए गए और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर विरोध जताया।
विज्ञापन