फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Incidents of stabbing are continuously coming to the fore in Dhamtari city

'सबको मार दूंगा': धमतरी में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, 'खून' से सने थे हाथ; रील बनाकर दी धमकी

Mon, 17 Mar 2025 09:13 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 17 Mar 2025 09:13 AM IST
सार

धमतरी में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी राजेश मरई ने कहा कि  युवक के ऊपर चाकू से हमला किया गया। मृतक टिकेश्वर साहू पिता दिनेश साहू और आरोपी इंद्रजीत साहू के बीच होली के दिन वाद विवाद हुआ था। बीती रविवार की रात को फिर से बहस हो गई। 

विज्ञापन
Incidents of stabbing are continuously coming to the fore in Dhamtari city
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

धमतरी शहर में लगातार चाकू बाजी की घटना सामने आ रही है। जिसके चलते एक युवक की जान भी चली गई है। आरोपी युवक ने रुद्री रोड गोकुलपुर वार्ड के पास एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन


जिसके चलते युवक की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी युवक द्वारा अपने इंस्टाग्राम में हथियार और खून को दिखाते हुए सबको मार दूंगा कहकर स्टोरी भी अपलोड किया है। बताया जा रहा है कि धमतरी शहर के रुद्री रोड गोकुलपुर वार्ड के पास युवक को चाकू से लगातार कई बार करते हुए मार डाला।
विज्ञापन


आरोपी युवक ने करीब 10 से ज्यादा बार युवक के ऊपर चाकू से वार किया है। जिसके बाद मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पास के अस्पताल ले गए। वहीं अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम टिकेश्वर साह पिता दिनेश साहू उम्र लगभग 23 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके ऊपर धारदार चाकू से जानलेवा हमला किया गया। हमले के बाद मौके पर युवक खून से लथपथ पड़ा रहा। जिसको लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि गोकुलपुर चौक के पास की घटना है। जहां पर युवक के ऊपर चाकू से हमला किया गया है।

उन्होंने बताया की मृतक टिकेश्वर साहू पिता दिनेश साहू और आरोपी इंद्रजीत साहू के बीच होली के दिन वाद विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर रविवार की रात फिर से बहस हुई। और इंद्रजीत साहू ने अपने पास रखे धारदार चाकू से टिकेश्वर साहू के ऊपर वार कर दिया। जिसके चलते उसकी टिकेश्वर साहू की मृत्यु हो गई।


आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्पे की जा रही है। बता दें कि आरोपी युवक के द्वारा घटना को अंजाम देने के बाद अपने इंस्टाग्राम में सबको मार दूंगा लिखकर चाकू और खून को दिखाते हुए स्टोरी भी पोस्ट किया गया है।इससे साफ पता चलता है कि लोगों के ऊपर पुलिस का खौफ नहीं है।जिसके चलते आए दिन ऐसी घटना सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed