{"_id":"67d28b585043a4076e0eecfe","slug":"panic-in-loharsi-village-due-to-chicken-pox-people-from-more-than-50-houses-affected-decided-not-to-celebrate-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamtari: चिकन पॉक्स से लोहरसी गांव में दहशत, 50 से ज्यादा घरों के लोग शिकार, होली नहीं मनाने का लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari: चिकन पॉक्स से लोहरसी गांव में दहशत, 50 से ज्यादा घरों के लोग शिकार, होली नहीं मनाने का लिया फैसला
Thu, 13 Mar 2025 01:09 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:09 PM IST
सार
धमतरी जिले के ग्रामीण इलाका इन दिनों छोटी माता के कहर से थर्रा उठा है। धमतरी शहर से लगे लोहरसी गांव में अब तक करीब 50 घरों से ज्यादा घरों में लोग चिकन पॉक्स (छोटी माता) के शिकार है।
विज्ञापन
चिकन पॉक्स से लोहरसी गांव में दहशत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले के ग्रामीण इलाका इन दिनों छोटी माता के कहर से थर्रा उठा है। धमतरी शहर से लगे लोहरसी गांव में अब तक करीब 50 घरों से ज्यादा घरों में लोग चिकन पॉक्स (छोटी माता) के शिकार है। जिसको लेकर इस बार गांव में होली का पर्व नही मनाने का फैसला गांव में बैठक लेकर किया गया है। ताकि छोटी माता का प्रकोप पूरे गांव में ना फैले सके। इसके बावजूद स्वास्थ्य अमला इसे मौसमी बिमारी करार देते हुए हाथ पर हाथ धरे बैठा है। ऐसे में गांववाले अधंविश्वास के चलते बिमारी से निजात पाने बैगा गुनिया का सहारा ले रहे है।
विज्ञापन
धमतरी जिला मुख्यालय से महज चार किमी दूर लोहरसी गांव का नजारा है।जंहा गांव में 50 से ज्यादा परिवार के लोग छोटी माता चिकन पॉक्स का शिकार हो गए है।गांव में छोटी माता का प्रकोप और गांव वालों मे गहराता अधंविश्वास जवरह है।जिसके चलते लोग ईलाज के लिये डॉक्टरों के पास जाने से कतरा रहे है और इस बीच चल रहा है तो सिर्फ पूजा पाठ या बैगा गुनिया का तंत्र मंत्र का सहारा ले रहे हैं। वैसे छोटीमाता कहे जाने वाले इस संक्रामक बिमारी का कहर इस इलाके में करीब माह भर पहले ही शुरू हो चुका है। लेकिन स्वास्थ्य अमले की लापरवाही के चलते ये आसपास के गांवों में फैलते जा रहा है। लोहरसी के ग्रामीणों ने बताया कि छोटी माता के प्रकोप के चलते गांव में बैठक लिया गया और गांव के प्रमुख लोगों से सलाह से इस बार होली पर्व नही मनाने का निर्णय लिया गया है। बताया कि गांव में होलिका दहन भी नही किया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ग्राम लोहरसी से लगे गांव परसतराई और खरतुली में 100 से ज्यादा लोग छोटी माता के चपेट में है। वहीं डाक्टरी इलाज न मिलने से गांव वाले अधंविश्वास में जकड़ते जा रहे है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग से वायरल संक्रमण बीमारी बता रहे है और दवाई लेने से कुछ दिनों में ठीक होने की बात कह रहे है।
विज्ञापन