फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   People angry over dilapidated roads in Dhamtari

धमतरी: जर्जर सड़कों पर मरम्मत की चादर, जनप्रतिनिधियों के दावों के बीच धरातल पर हकीकत उजागर

Sun, 09 Nov 2025 10:06 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: राहुल तिवारी Updated Sun, 09 Nov 2025 10:06 PM IST
सार

धमतरी की सड़कों की हालत बेहद खराब है। जनता नाराज है, जबकि जनप्रतिनिधि खानापूर्ति कराकर वाहवाही बटोर रहे हैं। भारी वाहनों से सड़कों में गड्ढे बढ़ते जा रहे हैं।

विज्ञापन
People angry over dilapidated roads in Dhamtari
धमतरी में जर्जर सड़कों पर मरम्मत की चादर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी की सड़कों की हालत बेहद जर्जर हो गई है। इसे नव निर्माण की दरकार है, लेकिन जनप्रतिनिधियों द्वारा सिर्फ मरम्मत कराकर वाहवाही लूटने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर जिले का सौंदर्यीकरण करना है तो धरातल से कार्य करना पड़ेगा। अगर जिले की सड़कों का बुरा हाल रहेगा तो उस जिले की रूपरेखा कभी व्यवस्थित नहीं हो सकती।
विज्ञापन


ऐसा ही हाल धमतरी जिले का है। यहां सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। अच्छी सड़क का नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने वादा किया था, लेकिन धरातल पर सच्चाई कुछ और ही नजर आती है। सड़कों को लेकर लोगों में काफी नाराजगी दिखाई दी और प्रदर्शन भी किया गया। सड़क सुधारने के नाम पर खानापूर्ति करते हुए सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है और वाहवाही लूटी जा रही है।
विज्ञापन


जिन सड़कों पर रोजाना भारी वाहनों की आवाजाही रहती है, वे सड़कें पूरी तरह खराब हो चुकी हैं। इनमें बड़े-बड़े गड्ढों के अलावा गिट्टियां भी उखड़ गई हैं। ऐसे में मरम्मत की चादर बिछाकर कुछ समय के लिए ही सहूलियत दी जा रही है। जिन सड़कों का पूरी तरह निर्माण होना था, उन पर सिर्फ काली चादर बिछवाकर नेता, जनप्रतिनिधि और अधिकारी अपनी पीठ थपथपा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय जानकारी के अनुसार, स्टेट हाईवे आमदी से मथुराडीह मोड़ तक 47.56 लाख रुपये का टेंडर हुआ है, जिसका काम आज से प्रारंभ हुआ। इसी तरह मुख्य जिला मार्ग और ग्रामीण सड़कों की पेच रिपेयरिंग के लिए 97.6 लाख रुपये का टेंडर हुआ है। इसका काम भी जल्द प्रारंभ होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed