फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Police arrested three people in connection with theft

Dhamtari: चोरी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार, आरोपियों के पास से नकदी और चोरी के जेवर बरामद

Tue, 21 Oct 2025 06:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 21 Oct 2025 06:14 PM IST
सार

पुलिस ने मुखबिर की सूचना व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर तामेन्द्र यादव उम्र 19 वर्ष, पुष्पजीत उर्फ जीतू खरे उम्र 19 वर्ष और लक्की गुप्ता उम्र 19 वर्ष सभी निवासी जंगलपारा नगरी को हिरासत में लिया और पूछताछ पर आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया।

विज्ञापन
Police arrested three people in connection with theft
आरोपियों के पास से बरामद चोरी का सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी पुलिस ने लाखों रुपये की चोरी के मामला का खुलासा किया है, चोरी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई नकदी सहित आभूषण को जब्त किया है और आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


धमतरी पुलिस ने बताया कि मनोज कुमार जैन निवासी वार्ड क्रमांक 10 नगरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि 7 अक्तूबर की रात को जैन मंदिर नगरी में एक कार्यक्रम के दौरान पूरा परिवार लगभग रात 9:30 बजे घर में गेट में ताला लगाकर कार्यक्रम देखने गया था। रात करीब 11:30 बजे वापस आने पर देखा कि घर की अलमारी और लॉकर खुला हुआ था, जिसमें रखे 2 लाख 15 हजार रुपये नकद, एक चांदी की करधनी, आठ जोड़ी चांदी की पायल और 1 चांदी का सिक्का कुल 2.65 लाख रुपये चोरी हो चुके थे। इस दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर तामेन्द्र यादव उम्र 19 वर्ष, पुष्पजीत उर्फ जीतू खरे उम्र 19 वर्ष और लक्की गुप्ता उम्र 19 वर्ष सभी निवासी जंगलपारा नगरी को हिरासत में लिया और पूछताछ पर आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। जिनके पास से नकदी, आभूषण मिलाकर कुल 1 लाख 74 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। वहीं पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed