फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Police constable commits suicide by shooting himself Salik Ram Patre was posted in election branch in Dhamtar

Dhamtari: पुलिस आरक्षक ने गोली मारकर की आत्महत्या, निर्वाचन शाखा में तैनात थे सालिक राम पात्रे

Tue, 28 Jan 2025 05:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 28 Jan 2025 05:24 PM IST
सार

धमतरी जिला मुख्यालय स्थित कंपोजिट बिल्डिंग के पास पुलिस आरक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। स्ट्रांग रूम में पुलिस आरक्षक की ड्यूटी लगी थी। निर्वाचन शाखा में तैनात था।

विज्ञापन
Police constable commits suicide by shooting himself Salik Ram Patre was posted in election branch in Dhamtar
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी में एक सनसनी फैला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक पुलिस आरक्षक ने अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं सूचना मिलते ही रुद्री पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी अनुसार जिला मुख्यालय के पास पास कंपोजिट भवन के बगल में बने ईवीएम स्ट्रांग रूम में सालिक राम पात्रे 40 वर्ष है, दोपहर करीब 3:00 बजे ड्यूटी में आया था। जिसके कुछ देर बाद स्ट्रांग रूम के एक कमरे उसने एसएलआर राइफल से अपने आप को सर में गोली मार ली जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

 

वहीं आसपास मौजूद लोगों ने गोली की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचे। जिसके बाद जिला प्रशासन और रुद्री पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं कलेक्टर नम्रता गांधी को सूचना मिलते ही वह भी मौके पर पहुंची थी। डीएसपी मीना साहू ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव को लेकर धमतरी पुलिस विभाग पदस्थ आरक्षक सालिक राम पात्रे की ड्यूटी 19 जनवरी से स्ट्रांग रूम में लगाई गई थी जो आज ड्यूटी पर आने के कुछ देर बाद अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार लिया। सूचना पर तत्काल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आरक्षक ने अपने आप को गोली क्यों मारी है, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed