धमतरी: नक्सलियों की साजिश फिर नाकाम, 10 किलो आईईडी बरामद; जवानों ने किया निष्क्रिय, क्षेत्र में तलाशी तेज
धमतरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना नगरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरसिया से चंदनबाहरा मार्ग पर नक्सलियों द्वारा आईईडी लगाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी डीआरजी टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। नक्सलियों द्वारा लगाए गए 10 किलो आईईडी को डीआरजी टीम की सुरक्षा में बीडीएस टीम ने सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया है। वहीं, आसपास के इलाकों में डीआरजी की टीम द्वारा सर्चिंग की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, धमतरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना नगरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरसिया से चंदनबाहरा मार्ग पर नक्सलियों द्वारा आईईडी लगाया गया है। इसके साथ ही आसपास के जंगल क्षेत्रों में नक्सलियों की गतिविधियों की भी सूचना प्राप्त हुई।
सूचना पर एएसपी शैलेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में डीआरजी नगरी एवं बीडीएस टीम का संयुक्त पुलिस बल आज 11 अक्तूबर को रवाना किया गया। सर्चिंग के दौरान चंदनबाहरा आवागमन मार्ग में पुलिस दल को 10 किलो वजन का आईईडी संदिग्ध अवस्था में प्राप्त हुआ। जिसे डीआरजी टीम की सुरक्षा में एवं बीडीएस की टीम द्वारा सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर नष्ट किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.