फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Seven accused arrested in wild boar poaching case

Dhamtari: जंगली सुअर के शिकार के मामले में सात आरोपी गिरफ्तार, सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Thu, 13 Nov 2025 08:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 13 Nov 2025 08:43 PM IST
सार

जिला वन मंडलाधिकारी जाधव श्रीकृष्णा ने पूरी टीम को इस सफल एवं त्वरित कार्रवाई के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि वन्यप्राणियों के संरक्षण एवं वन अपराधों की रोकथाम में विभाग की यह तत्परता सराहनीय है।

विज्ञापन
Seven accused arrested in wild boar poaching case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी वनमंडल अंतर्गत उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए जंगली सुअर के अवैध शिकार में संलिप्त सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई वनगश्ती दल को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर की गई।

विज्ञापन


ग्राम मूलगांव निवासी चित्रसेन भागवत कंवर (33 वर्ष), घांसीराम गोंड़, इन्दुराम गोंड़, कृष्णकुमार गोंड़, ओमप्रकाश गोंड़, परमानंद कंवर एवं रामकुमार नेताम को अनुसूची-III के वन्यप्राणी जंगली सुअर का शिकार कर उसका मांस पकाते एवं विक्रय हेतु तैयार करते पकड़ा गया। मौके से टीम ने चाकू, कुल्हाड़ी, पैसूल एवं अन्य उपकरण जब्त किए। वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय कुरूद में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल धमतरी भेजा गया।
विज्ञापन


जिला वन मंडलाधिकारी जाधव श्रीकृष्णा ने पूरी टीम को इस सफल एवं त्वरित कार्रवाई के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि “वन्यप्राणियों के संरक्षण एवं वन अपराधों की रोकथाम में विभाग की यह तत्परता सराहनीय है।” उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को भी वन्यप्राणी अपराध से संबंधित सूचना प्राप्त हो तो तत्काल वन विभाग को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा तथा उपयुक्त सूचना देने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed