फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Six people including three women arrested in a murder case

Dhamtari: हत्या के एक मामले में तीन महिलाओं समेत छह लोग गिरफ्तार, सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Tue, 18 Mar 2025 09:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 18 Mar 2025 09:07 PM IST
सार

पिटाई के बाद युवक को घायल अवस्था में कुरूद सिविल अस्पताल से रेफर करने पर उसे रायपुर के अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं चौकी बिरेझर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन
Six people including three women arrested in a murder case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के बिरेझर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मंड़ेली गांव में हुए हत्या के मामले में तीन महिला सहित तीन पुरुष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनको न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गंजेन्द्र साहू उर्फ बिट्टू अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल में बैठकर घूमने के लिए 15 मार्च को भाटापारा मंड़ेली की तरफ गए थे। तभी पुरानी रंजिश के चलते उसके दोस्त धनेश्वर साहू के साथ चेतन साहू पिता बाहरा राम साहू (24), चन्दू राम साहू पिता राम किशुन साहू (42), द्वारिका राम साहू पिता राम किशुन साहू ( 52 ), खुशबू साहू पति चेतन साहू ( 22 ),  चन्द्रिका बाई साहू पति बाहरा राम साहू (45), तारिणी साहू पति खुमान साहू (25) से मारपीट करने लगे। 

विज्ञापन


जिसको देख गजेंद्र साहू बीच बचाव करने आया तो उसके साथ भी उक्त सभी 6 लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको कुरूद के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। कुरूद सिविल अस्पताल से रेफर करने पर उसे रायपुर के अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं चौकी बिरेझर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस दौरान मारपीट करने वाले छह लोगों को आज गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत पर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed