फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Student commits suicide by hanging while an innocent child dies by drowning in a pond in Dhamtari

धमतरी: छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वहीं तालाब में डूबने से मासूम की मौत

Fri, 07 Nov 2025 03:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 07 Nov 2025 03:40 PM IST
सार

धमतरी जिले के दो आलग-आलग मामले में दो लोगों की जान चली गई है। 15 वर्षीय छात्रा ने फंसी लगा कर जान दे दी है, वहीं दूसरे मामले में सात साल के मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Student commits suicide by hanging while an innocent child dies by drowning in a pond in Dhamtari
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

धमतरी जिले के दो आलग-आलग मामले में दो लोगों की जान चली गई है। 15 वर्षीय छात्रा ने फंसी लगा कर जान दे दी है, वहीं दूसरे मामले में सात साल के मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भखारा थाना के ग्राम सुपेला में वषीय बालक की तालाब में नहाते वक्त पानी में डुबकर मौत हो गई। थाना प्रभारी समीर तिवारी ने बताया कि ग्राम सुपेला में 7 वषीय बालक सीतांशु पिता नीलकंठ देवांगन भांठापारा तालाब में नहाने गया था। सम्भवतः पैर फिसलने के कारण बालक गहरे पानी में चला गया और पानी में डुबने से उसकी मौत हो गई है। शव पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम के लिये कुरुद अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन


दूसरी घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम शकरवारा की है। बताया गया कि भोयना स्कूल में कक्षा दसवीं की छात्रा तनीषा यादव 15 वर्ष पिता हरीश यादव अपने घर में अकेले थी। घर में उसके माता-पिता काम करने के लिए और भी कही गया था। जब उसका भाई घर आया तो देखा उसकी बहन चुनरी का फंदा बनाकर लटकी हुई थी। चिल्लाने पर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और उससे फंदे से उतारा। जिसके बाद उससे जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने बताया कि तनीषा यादव ने आत्महत्या क्यों की है इसका कारण अभी नहीं पता चला है आगे की कार्रवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed