फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   The mystery of the pit in the field in Dhamtari remains intact

Dhamtari: खेत में गड्ढे का रहस्य बरकरार, बैरंग लौटी भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग की टीम

Fri, 08 Sep 2023 06:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 08 Sep 2023 06:55 PM IST
सार

फिलहाल विशेषज्ञों का अनुमान है कि जमीन के नीचे चूना पत्थर हो सकता है। जिसके कारण जमीन धंस रही है। लेकिन ये सिर्फ अनुमान है असली कारण व्यापक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। ज्ञात हो कि बीते 21 अगस्त को सेहरा डबरी गांव के एक खेत की जमीन धंस गई।

विज्ञापन
The mystery of the pit in the field in Dhamtari remains intact
प्रदीप कुमार टी, डायरेक्टर जीओलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी शहर के सेहरा डबरी के खेत में एक अजीबो- गरीब घटना कुछ दिनों पहले सामने आई थी जिसका अभी तक कारण पता नहीं चल पाया है। जिसकी वैज्ञानिक जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि धमतरी के सेहरा डबरी के खेत मे जमीन धंसने की घटना घटी थी जिसकी जांच के लिए भारत सरकार की भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग की तीन सदस्यीय टीम सेहरा डबरी गांव पहुँची थी। 

विज्ञापन

 

विशेषज्ञों ने घटना स्थल से मिट्टी का सैंपल लेने की कोशिश की लेकिन पानी भरा होने के कारण वो सैंपल नहीं ले सके और खाली हाथ वापस लौट गए। अब बारिश के बाद या पानी सूख जाने के बाद यही टीम फिर से आएगी और जमीन के नीचे की मिट्टी का सैंपल लेंगे और जानने की कोशीश करेंगे कि क्यों आखिर जमीन का इतना बड़ा हिस्सा लगभग 50 फुट कैसे धंस गया। 

विज्ञापन

 

फिलहाल विशेषज्ञों का अनुमान है कि जमीन के नीचे चूना पत्थर हो सकता है। जिसके कारण जमीन धंस रही है। लेकिन ये सिर्फ अनुमान है असली कारण व्यापक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। ज्ञात हो कि बीते 21 अगस्त को सेहरा डबरी गांव के एक खेत की जमीन धंस गई, जो कि लगभग 17 मीटर व्यास का 40 फीट गहरा गड्ढा बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed