फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   The transfer of the station in charge has worried the residents of the area who have appealed to the minister

धमतरी: थाना प्रभारी के ट्रांसफर ने क्षेत्रवासियों को चिंता में डाला, वापस तैनाती के लिए मंत्री से लगाई गुहार

Mon, 13 Oct 2025 06:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 13 Oct 2025 06:30 PM IST
सार

धमतरी थाना प्रभारी के ट्रांसफर ने क्षेत्रवासियों को चिंता में डाल दिया है जो थानेदार का ट्रांसफर रुकवाने केबिनेट मंत्री की दहलीज में पहुंच गए थे और उनका ट्रांसफर रुकवाने की फरियाद भी करने लगे।

विज्ञापन
The transfer of the station in charge has worried the residents of the area who have appealed to the minister
मंत्री से मिले लोगों ने की मांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी थाना प्रभारी के ट्रांसफर ने क्षेत्रवासियों को चिंता में डाल दिया है जो थानेदार का ट्रांसफर रुकवाने केबिनेट मंत्री की दहलीज में पहुंच गए थे और उनका ट्रांसफर रुकवाने की फरियाद भी करने लगे। दरअसल कुछ दिनों पहले ही एसपी सूरज सिंह परिहार ने आधा दर्जन थाना प्रभारियों का तबादला किया है।जिसमे भखारा थाना प्रभारी प्रमोद अमलतास को भखारा थाने से बदलकर रक्षित केंद्र में पदस्थ किया गया है।जिसे क्षेत्रवासी न्यायसंगत नहीं बता रहे बल्कि उनका यह ट्रांसफर उन्हें रास भी नहीं आ रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि भखारा थाना प्रभारी प्रमोद अमलतास को थाने में पदस्थ हुए महज दो ही माह हुआ था और उन्हें स्थानांतरित कर दिया गया।

विज्ञापन


जबकी क्षेत्र में वह बहुत अच्छा काम कर रहे थे लगातार नशे के खिलाफ अभियान समेत अपराधिक असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर क्षेत्र की व्यवस्था अच्छी तरह सम्हाल रहे थे। जिससे क्षेत्रवासी भी काफी खुश थे अचानक उनके ट्रांसफर ने सभी को चौंका दिया है।जबकी जिले के हर क्षेत्र में वर्तमान में अपराध की रफ्तार बढ़ी हुई है।जहां अनुभवी थानेदारों की सख्त जरूरत है फिर भी ऐसे वक्त में जब क्षेत्रवासी थानेदार के काम की सराहना कर रहे  तो उन्हें अकारण ही दूसरी जगह पदस्थ करना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहब से उनका ट्रांसफर रुकवाने की मांग कर उन्हें पुनः भखारा थाने में पदस्थ करने की मांग की है। आपको बता दें कि ऐसा बहुत कम होता है जब किसी पुलिस अफसर को लोग पसंद करते है और उनके तबादले पर रोक की मांग करते है धमतरी जिले में शायद यह पहला मामला है।जब किसी क्षेत्र के लोग किसी पुलिस अफसर के लिए ऐसे खुलकर सामने आए है लिहाजा पुलिस के आला अफसरों को भी क्षेत्रवासियों की मांग को संज्ञान में लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed