फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Theft in post office revealed police arrested two accused in Dhamtari

Dhamtari: डाकघर में हुई चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sun, 22 Dec 2024 06:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 22 Dec 2024 06:37 PM IST
सार

धमतरी के मुख्य डाकघर में हुए चोरी का कोतवाली पुलिस और साइबर सेल ने खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी को अंजाम देने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Theft in post office revealed police arrested two accused in Dhamtari
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी के मुख्य डाकघर में हुए चोरी का कोतवाली पुलिस और साइबर सेल ने खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी को अंजाम देने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि 6 व 7 दिसंबर की मध्य रात अज्ञात चोरों के द्वारा मुख्य डाकघर के पीछे टॉयलेट रूम का खिड़की तोड़कर अंदर घुसे थे। जहां ट्रेजरी रूम का ताला तोड़कर लॉकर को काट कर उसमें रखे नगदी रकम 6 लाख 68 हजार रुपये को चोरी कर ले गया था। जिसकी रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस और साइबर सेल आरोपियों की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम ने रायपुर के रेलवे स्टेशन के पास से संदेही उत्तर प्रदेश निवासी आसिफ रजा और सूरज यादव को पकड़े।पूछताछ में दोनों आरोपी ने धमतरी के मुख्य डाकघर में चोरी करना स्वीकार किया। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपी के पास से 1 लाख 50 हजार रुपये बरामद किया है। साथ ही अपने दोस्तों के खातों में ट्रांसफर किए गए रुपयों को पुलिस ने होल्ड कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed