फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Three miscreants were banned from the district for one year

Dhamtari: तीन बदमाशों को किया गया जिला बदर, एक साल तक जिले की सीमा में नहीं कर सकते प्रवेश

Sun, 18 May 2025 10:20 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 18 May 2025 10:20 AM IST
सार

थाना सिटी कोतवाली धमतरी क्षेत्रान्तर्गत के सौरभ सोनी, गौरव मानिकपुरी और संतदास मानिकपुरी अपने साथियों के साथ मिलकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे।

विज्ञापन
Three miscreants were banned from the district for one year
Dhamtari News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने गुंडा, बदमाशों पर लगातार वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर वर्ष 2025 में जिले के तीन आदतन अपराधियों को जिला बदर किया गया है।

विज्ञापन


थाना सिटी कोतवाली धमतरी क्षेत्रान्तर्गत के सौरभ सोनी, गौरव मानिकपुरी संतदास मानिकपुरी ये तीनों आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर छोटी-छोटी बातों पर जान से मारने की धमकी देना, लड़ाई-झगड़ा करना, चाकू-तलवार दिखाकर डराना जैसे अपराधिक कृत्य करते आ रहा है। जिले के तीन और बदमाशों को आगामी एक वर्ष के लिए जिला धमतरी एवं समीपस्थ जिला रायपुर, बालोद, कांकेर, गरियाबंद, दुर्ग, कोण्डागांव की राजस्व सीमाओं से हट जाने (जिला बदर) का आदेश पारित किया है। 
विज्ञापन


जिला बदर किये गए बदमाशों का सौरभ सोनी निवासी आमातालाब रोड़, गौरव मानिकपुरी निवासी मोटर स्टैंड वार्ड और संतदास मानिकपुरी निवासी मकेश्वर वार्ड को किया गया है। जिला दण्डाधिकारी द्वारा इन तीनों बदमाशों को जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाने और एक वर्ष से पहले सक्षम न्यायालय की अनुमति के बगैर प्रवेश नहीं करने के आदेश दिये गये हैं। आदेश का पालन नहीं करने पर उसे वैधानिक कार्रवाई कर/बलपूर्वक उपरोक्त जिले की सीमाओं से बाहर निकाल दिये जाने के निर्देश दिये गये हैं। यदि इसके बाद भी वह इस आदेश का उल्लंघन करे तो उसके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed