{"_id":"6831a08beb0652f416019863","slug":"tragic-death-of-a-14-year-old-child-after-being-hit-by-a-tractor-family-members-in-dhamtari-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamtari: ट्रैक्टर की चपेट में आने से 14 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, परिजनों में पसरा मातम, गांव में शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari: ट्रैक्टर की चपेट में आने से 14 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, परिजनों में पसरा मातम, गांव में शोक
Sat, 24 May 2025 05:07 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 24 May 2025 05:07 PM IST
सार
धमतरी जिले में सड़क हादसों का आंकड़ा लगातार बढ़ते ही जा रहा है, इन सड़क हादसों में मासूम बच्चों सहित कई लोग की जान जा रही है। ऐसे ही मामला फिर एक धमतरी जिले से सामने आया है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले में सड़क हादसों का आंकड़ा लगातार बढ़ते ही जा रहा है, इन सड़क हादसों में मासूम बच्चों सहित कई लोग की जान जा रही है। ऐसे ही मामला फिर एक धमतरी जिले से सामने आया है। जहां ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक 14 साल के बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं इस हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सोप दिया गया। बताया जा रहा है कि अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम देवपुर के रहने वाले 14 वर्ष आठवीं कक्षा के छात्र बुदेश साहू रेत लाने के लिए ट्रैक्टर में सवार होकर महानदी गया था।
विज्ञापन
ट्रैक्टर में रेत भरकर वापस आ रहा था।तभी अपने ग्राम पहुंचा था ही इतने में वह चलती हुई ट्रैक्टर से पीछे ट्रॉली में जा रहा था,इस दौरान उसका पैर फिसल गया और ट्रॉली के नीचे गिर गया।जिसके चलते वह ट्रॉली के टायर के नीचे आ गया।जिसपर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कोई हादसे की सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।वहीं इस हादसे से 14 वर्षी बच्चे की मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक पसार गया है।
विज्ञापन