फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Violation of NGT rules in sand mines excavation takes place during the night as well after day in Dhamtari

Dhamtari: रेत खदानों में एनजीटी के नियमों का उल्लंघन, दिन के बाद रात में भी होता है उत्खनन

Tue, 01 Apr 2025 07:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 01 Apr 2025 07:44 PM IST
सार

धमतरी जिले के रेत खदानों में एनजीटी के नियमों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। दिन के बाद रात में भी जेसीबी और चैन माउंटेन मशीन से रेत उत्खनन किया जा रहा है। वहीँ रात होते ही शहर में दौड़ रही हाईवा की रफ्तार देखते ही लोग दहशत में आ जाते हैं।

विज्ञापन
Violation of NGT rules in sand mines excavation takes place during the night as well after day in Dhamtari
अवैध उत्खनन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले के रेत खदानों में एनजीटी के नियमों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। दिन के बाद रात में भी जेसीबी और चैन माउंटेन मशीन से रेत उत्खनन किया जा रहा है। वहीँ रात होते ही शहर में दौड़ रही हाईवा की रफ्तार देखते ही लोग दहशत में आ जाते हैं। जिनकी रफ्तार में लगाम लगाने यातायात पुलिस भी नाकाम साबित हो रही है। वही बात करे तो खनिज विभाग तो विभाग के द्वारा बस खानापूर्ति की कार्रवाई की जाती है। खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन व परिवहन करने वाले माफिया के ऊपर कारवाई नहीं की जाती है। बस दिखावा के लिए कुछ वाहनों के ऊपर कारवाई किया जाता है। अगर खनिज विभाग द्वारा संबंधित माफियाओं के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी तो ऐसे माफियाओं में भी खौफ पैदा होगा और इस रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगाम लगाया जा सकता है। वहीं कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के सख्त निर्देश के बाद रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर खनिज विभाग ने  फिर खानापूर्ति की कार्रवाई की है। पिछले चार दिनों में विभाग के अधिकारियों ने मात्र छह हाईवा, दो जेसीबी मशीन और छह ट्रैक्टरों को अवैध रेत के मामले में जब्त किया है।

विज्ञापन


खनिज अधिकारी हीरादास भारद्वाज ने बताया कि नगरी तहसील के घटुला क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर जब्त कर सिहावा थाने में अभिरक्षा में रखा गया है। वहीं मगरलोड के ग्राम मेघा में पेट्रोल पम्प के किनारे अवैध रेत भण्डारण के काम में लगी एक जेसीबी मशीन और एक हाईवा को भी जब्त कर कुरूद मण्डी परिसर में अभिरक्षा में रखा गया है। अधिकारी ने बताया कि लीलर और कोलियारी के आसपास के क्षेत्रों में अवैध रेत परिवहन करते हुए पांच ट्रैक्टरों पर जब्ती की कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


लीलर गांव में ही रेत के अवैध भण्डारण में लगी 1 चैन माउंटेड जेसीबी मशीन को जब्त कर कलेक्टोरेट परिसर में अभिरक्षा में रखा गया है। उन्होने यह भी बताया कि धमतरी तहसील के दोनर गांव में रेत का अवैध परिवहन करते हुए 4 हाईवा जब्त किए गए हैं। वहीं सिहावा चौक के पास अवैध मुरूम का परिवहन करते हुए 1 हाईवा वाहन को भी जब्त कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज अधिनियम, गौण खनिज नियम के प्रावधानों के तहत अर्थदण्ड वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed