{"_id":"68fcd97f30ffb339ae08398a","slug":"young-man-brutally-murdered-with-a-knife-body-found-covered-in-blood-sensation-in-the-area-after-the-incident-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमतरी: चाकू मारकर युवक की बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ मिला शव, वारदात के बाद इलाके में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी: चाकू मारकर युवक की बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ मिला शव, वारदात के बाद इलाके में सनसनी
Sat, 25 Oct 2025 08:12 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 25 Oct 2025 08:12 PM IST
सार
धमतरी जिले में एक बार फिर हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ चाकू मारकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।मामला केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम माकरदोना का है।
विज्ञापन
युवक की बेरहमी से हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले में एक बार फिर हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ चाकू मारकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।मामला केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम माकरदोना का है।बताया जा रहा है कि मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम झुरातराई निवासी युवक भानु प्रताप मंडावी 24 वर्ष पिता रामदयाल अपने चाचा के घर ग्राम माकरदोना में मातर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था।
विज्ञापन
वहीं आज शनिवार को गांव में उसका खून से लथपथ शव मिला है,जिसके शरीर में चाकू के कई जगह निशान मिले हैं।सूचना मिलते ही केरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया है।पुलिस का कहना है कि आरोपियों का अब तक पता नहीं चल पाया है।फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
धमतरी के आटा चक्की में करता था काम
मिली जानकारी के अनुसार मृतक भानु प्रताप धमतरी के गोकुलपुर स्थित आटा चक्की में काम करता था। अपने अन्य साथियों के साथ रहा करता था। संचालक के बताए अनुसार वह 20 अक्टूबर को दीपावली मनाने अपने घर चला गया था। 23 अक्टूबर को जब फोन लगाया गया तो भानू प्रताप ने कहा कि वह बोरसी ससुराल आ गया है कल आऊंगा। फिर 24 को फोन लगाने पर पता चला कि वह माकरदोना मड़ई घूमने आ गया है 25 को लौटूंगा।
विज्ञापन