फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Young man dies in road accident high speed vehicle lost control and overturned car shattered into pieces in Dh

Dhamtari: सड़क हादसे में युवक की मौत, अनियंत्रित होकर पलटा तेज रफ्तार वाहन, कार के उड़े परखच्चे

Sat, 15 Mar 2025 01:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 15 Mar 2025 01:53 PM IST
सार

धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सांकरा में एक सड़क हादसा हुआ है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके चलते वाहन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई और वाहन के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। 

विज्ञापन
Young man dies in road accident high speed vehicle lost control and overturned car shattered into pieces in Dh
अनियंत्रित होकर पलटी कार, चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सांकरा में एक सड़क हादसा हुआ है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके चलते वाहन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई और वाहन के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं मृतक नगरी में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के ड्राइवर था। पुलिस से मिली है जानकारी के अनुसार नगरी में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे का ड्राइवर शासकीय अधिग्रहण में लगी स्कॉर्पियो वाहन CG 05 AQ 3532 में कहीं जा रहा था तभी ग्राम सांकरा के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। 

विज्ञापन


हादसे में चालक ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक पुलिस विभाग में ही पदस्थ था नगरी थाना प्रभारी शरद ताम्रकार ने बताया कि ड्राइवर बलराम ठाकुर निवासी राजिम वाहन से कहीं जा रहा था।तभी सांकरा रोड में नेताम सुअर फार्म हाउस के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बलराम की मौत हो गई। शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए नगरी अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक कहां जा रहा था या आ रहा था यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है,वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed