फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Youth murdered with sharp weapon in broad daylight police arrested the accused in Dhamtari

धमतरी: दिन दहाड़े धारदार हथियार से युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 03 Nov 2025 03:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 03 Nov 2025 03:21 PM IST
सार

धमतरी जिले में लगातार हो रही हत्या की घटनाओं से लोग दहशत में है। जिले में एक बार फिर दिन दहाड़े धारदार हथियार से एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Youth murdered with sharp weapon in broad daylight police arrested the accused  in Dhamtari
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले में लगातार हो रही हत्या की घटनाओं से लोग दहशत में है। जिले में एक बार फिर दिन दहाड़े धारदार हथियार से एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।मामला नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम छिपली का है।बताया जा रहा है कि थाना नगरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम छिपली के शहीद चौक के पास का पूरा मामला बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


2 नवम्बर रविवार की दोपहर छिपली निवासी सुयश उर्फ सन्नी लहरे लहूलुहान हालत में मिला था। शरीर में धारदार हथियार से किये गए वार का निशान था।जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया,जहाँ पर उसकी मौत हो गई।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची, वही घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया था।जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी कुलेश्वर विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी छिपली ने शराब के नशे में मामूली अश्लील गाली-गलौज की बात पर गुस्से में आकर धारदार कटर (बिजली वायर काटने वाला औजार) से वार कर दिया,जिसके चलते सुयश गंभीर रूप से घायल हो गया था।वही अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने सुयश को मृत घोषित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed