फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Diarrhea havoc in Dhaba village of Bemetara 67 patients found within two days

CG: बेमेतरा के ढाबा गांव में डायरिया का कहर, दो दिन के भीतर मिले 67 मरीज, 12 रेफर

Thu, 17 Oct 2024 07:25 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 17 Oct 2024 07:25 PM IST
सार

बेमेतरा जिले में डायरिया कुल 67 मरीज मिले हैं। इनमें 12 को छोड़कर सभी लोगों का उपचार गांव में लगाए गए शिविर में किया जा रहा है। 12 मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पताल ने किया जा रहा है।

विज्ञापन
Diarrhea havoc in Dhaba village of Bemetara 67 patients found within two days
अस्पताल में भर्ती डायरिया के मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम ढाबा में डायरिया का प्रकोप जारी है। इस गांव में बीते दो दिन बुधवार व गुरुवार तक कुल 67 मरीज मिले हैं। इनमें 12 को छोड़कर सभी लोगों का उपचार गांव में लगाए गए शिविर में किया जा रहा है। 12 मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पताल ने किया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, बुधवार को गांव में 26 मरीज मिले थे। इसके बाद गुरुवार को 41 मरीज मिले हैं। इन सभी को उल्टी दस्त की शिकायत है। गांव में लगातार बढ़ते मरीज की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को तैनात किया गया है। यहां गांव के स्कूल भवन में राहत शिविर लगाई गई है, जहां सामान्य मरीज की उपचार किया जा रहा है। बेरला एसडीएम पिंकी मनहर, स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ समेत अन्य अधिकारियों ने गांव का दौरा किया है। 
विज्ञापन


अभी तक उल्टी, दस्त होने के संबंध में कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। हालांकि, गांव के पेयजल के सैंपल लिए गए है, जिनका जांच किया जाएगा। गांव में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर सर्वे कर रहे है। राहत कि बात है कि बीते दो दिन में किसी की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जिन लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत थी वे उपचार के बाद रिकवर हो रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed