{"_id":"69c217e24baa7d2cb4038d1d","slug":"dry-weather-persists-in-chhattisgarh-rain-breaks-heat-to-return-temperature-to-rise-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में सूखा मौसम बरकरार, बारिश पर ब्रेक, अब गर्मी करेगी वापसी, बढ़ेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में सूखा मौसम बरकरार, बारिश पर ब्रेक, अब गर्मी करेगी वापसी, बढ़ेगा तापमान
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 24 Mar 2026 10:19 AM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ में इस समय मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के किसी भी हिस्से में वर्षा दर्ज नहीं की गई।
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ में इस समय मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के किसी भी हिस्से में वर्षा दर्ज नहीं की गई।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं है, जिसके कारण प्रदेश में सूखा मौसम बना रहेगा। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है, इसके बाद मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।
आज मंगलवार 24 मार्च को राजधानी में आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है, जिससे स्पष्ट है कि फिलहाल मौसम सामान्य और स्थिर रहेगा।
हालांकि तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहा, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। सोमवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। सुबह और शाम के समय हवा में नमी क्रमशः 37% और 31% रही। बादलों की मात्रा केवल 20% होने के कारण पूरे दिन मौसम साफ रहा।
अगर अन्य जिलों की बात करें तो राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र रहा, जहाँ अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहाँ न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और पेंड्रारोड जैसे इलाकों में भी तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम रहा।
Trending Videos