सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   A police officer assaulted a ministry employee who was attending a wedding ceremony a case has been registered

दुर्ग: शादी समारोह में गए मंत्रालय के कर्मचारी के साथ पुलिसकर्मी ने की पिटाई, आरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 06 Dec 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग में शादी समारोह में शामिल होने गए मंत्रालय के कर्मचारी के साथ पुलिसकर्मी के द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर मोहन नगर थाना पुलिस ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ  विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

A police officer assaulted a ministry employee who was attending a wedding ceremony a case has been registered
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग में शादी समारोह में शामिल होने गए मंत्रालय के कर्मचारी के साथ पुलिसकर्मी के द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर मोहन नगर थाना पुलिस ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ  विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

Trending Videos


दरअसल मंत्रालय में पदस्थ ड्राइवर जितेन्द्र वर्मा 2 दिसंबर अपने पारिवारिक कार्यक्रम में दुर्ग पहुंचा हुआ था। और 5 दिसंबर की रात वे अपने दोस्त के साथ शंकर नगर स्थित कुर्मी भवन में एक मित्र की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। और पीड़ित अपने दोस्त के साथ बाहर बातचीत कर रहे थे तभी पुलिसकर्मी केशव प्रसाद साहू वहां पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना किसी कारण जितेंद्र वर्मा पर शराब पीने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। शिकायत के अनुसार आरोपी पुलिसकर्मी ने गाली-गलौज करते हुए जितेंद्र वर्मा पर हमला कर दिया और उन्हें हाथ-मुक्कों से पीटा। बीच-बचाव करने आए उसके दोस्त छबिलाल वैष्णव पर भी उसने हमला किया। इस मारपीट में जितेंद्र के चेहरे पर चोट आई जबकि छबिलाल के दाहिने हाथ में चोट लगी है। 

घटना के बाद पीड़ित जितेंद्र वर्मा ने तत्काल मोहन नगर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में पुलिसकर्मी केशव प्रसाद साहू के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(3) और 115(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed