{"_id":"6866b210fbbeeb38f5071191","slug":"acb-team-arrested-clerk-of-bori-tehsil-office-red-handed-while-taking-bribe-2025-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक और रिश्वतखोर: दुर्ग में ACB की बड़ी कार्रवाई, बाबू को 17500 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और रिश्वतखोर: दुर्ग में ACB की बड़ी कार्रवाई, बाबू को 17500 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 03 Jul 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
सार
दुर्ग जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बोरी तहसील कार्यालय के बाबू को 17,500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। तुरकाने ने टेकापारा निवासी किसान झनेंद्र कुमार से चार जमीनों के नामांतरण के लिए 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। किसान की शिकायत पर ACB ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया।
रिश्वतखोर बाबू
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। बोरी तहसील कार्यालय के क्लर्क वीरेंद्र तुरकाने को 17,500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने टेकापारा निवासी किसान झनेंद्र कुमार से चार जमीनों के नामांतरण के लिए प्रति जमीन 5,000 रुपये के हिसाब से 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।
Trending Videos
किसान ने रिश्वत देने से इनकार कर एसीबी में शिकायत दर्ज की। शिकायत के सत्यापन के दौरान मोलभाव के बाद तुरकाने 17,500 रुपये लेने को तैयार हुआ। एसीबी ने जाल बिछाकर किसान को केमिकल लगे नोट दिए, जिन्हें तुरकाने को सौंपा गया। इसके बाद एसीबी की टीम ने उसे रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ACB मामले की आगे की जांच कर रही है।